तेरापंथ धर्म संघ के मुनि संजय कुमार ठाणा 3 का चातुर्मास महाप्रज्ञ विहार में
- चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 24 जुलाई को उदयपुर 22 जुलाई। तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि संजय कुमार ठाना 3 आदि का इस वर्ष का चातुर्मास महाप्रज्ञ विहार भुवाणा में होगा। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा ने बताया कि आचार्य महाश्रमण ने महती कृपा कर मुनि संजय कुमार ठाणा 3 का चातुर्मास महाप्रज्ञ विहार भुवाणा में फरमाया है। मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्धप्रज्ञ महाराज का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश शुक्रवार 24 जुलाई को मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के निज निवास 7 ए मर्यादा नगर से…
