प्रमुख शासन सचिव पशुपालन ने किया राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण
उदयपुर, 3 अगस्त। पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विकास भाले ने सोमवार को राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित गतिविधियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। प्रमुख शासन सचिव ने संस्थान में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण व्यवस्था एवं संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित नशामुक्ति अभियान के तहत संस्थान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक…
