उदयपुर, 3 अगस्त। शहर के गुलाबबाग स्थित “ओपन जिम” के संचालन का जिम्मा सोमवार को एस.एस. इंजीनियिरंग को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ताराचंद जैन एवं अलीम भाई उपस्थित रहे। अतिथियों का शाॅल पगडी उपरणा एवं माला के द्वारा रुपलाल जैन, डाॅ. किरण जैन, कैलाश अग्रवाल, अनीत एवं दिनेश ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन ने एस.एस. इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक अलीम भाई को दरवाजे की चाबी सौंप कर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ओपन जिम की सफाई व्यवस्था एवं रखरखाव संबंधि सभी जिममेदारियों का निर्वहन अब एसएस इंजनियरिंग करेगा। उन्होंने कहा कि प्रातःकाल भ्रमण के लिए आने वाले नागरिकों को ताजी एवं स्वच्छ हवा के बीच नियमित व्यायाम का लाभ भी मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रकृति की गोद में किया गया व्यायाम ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में नई उर्जा और सकारात्मकता का संचार भी करता है। कम्पनी का यह सराहनीय प्रयास स्वस्थ, जागरुक एवं सक्रीय समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
एस एस इंजिनियंिरंग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अलीम भाई ने कहा कि एक सफल उद्योगपति होने के साथ साथ सामाजिक समरसता, जन सेवा और समाजिक विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उद्योग केवल व्यवसाय का माध्यम नहीं बल्कि समाज का लौटाने का भी एक सशक्त माध्यम है। इसी भावना के साथ उन्होंने विश्वास दिलाया कि हमारी कम्पनी समय समय पर जनहित एवं सामाजिक कल्याण से जुडें कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करती रहेगी।
समारोह में अरविन्द पाठक, उमेश सोमानी, अजय शर्मा, रुपलाल जैन, किरण जैन, कैलाश अग्रवाल, दिनेश, राजकुमार भोरावत, अजित जैन, आदि बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहेे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. किरण जैन ने किया।
गुलाबबाग ‘‘ओपन जिम’’ संचालन का जिम्मा सौंपा, शहर विधायक रहे उपस्थित
