यूडाईस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन कार्य में लापरवाही: शिक्षा विभाग सख्त, कल तक कार्य पूर्ण न होने पर होगी विभागीय कार्रवाई
उदयपुर 4 अगस्त समग्र शिक्षा अभियान के तहत यूडाईस पोर्टल (2026-27) पर विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन का कार्य समय पर पूरा न करने को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कुंज बिहारी भारद्वाज ने जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि 5 अगस्त 2026 तक यह कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कोटड़ा, खेरवाड़ा और मावली ब्लॉक में सबसे खराब प्रदर्शन-जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार,…
