उदयपुर, 2 अगस्त. बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, जलभराव एवं सड़क निर्माण की समस्या के समाधान हेतु आज क्षेत्रीय लोकसभा सांसद श्रीमान डॉक्टर मन्नालाल जी रावत साहब ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त को अनुशंसा पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की।
अनुशंसा पत्र में सांसद ने उल्लेख किया कि बरसात के दिनों में कॉलोनी में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन के आवागमन, स्वच्छता तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी से उमरड़ा मुख्य मार्ग तक सीवरेज नाले का निर्माण तथा रेलवे पुल क्रमांक 204 (116/6) के नीचे नाला एवं सड़क निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। एवं उदयपुर से उमरडा रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण परियोजना के तहत रेलवे पुल ट्रैक को ऊंचाई एवं चौड़ाई के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु रेल मंत्री श्री अश्वनी जी वैष्णव को भी पत्र लिखकर इस समस्या का निराकरण करने के लिए आग्रह किया
इस अवसर पर बालाजी विहार कॉलोनी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय डॉक्टर मन्नालाल जी रावत साहब से से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया तथा जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की। सांसद महोदय ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश एवं अनुशंसा प्रेषित की।
कॉलोनीवासियों ने डॉक्टर मन्नालाल जी का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यूडीए द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर रेलवे पुल का चौड़ाई एवं ऊंचाई का कार्य कराया जाएगा जिससे हजारों क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
