उदयपुर, 3 अगस्त। एमबी हॉस्पिटल इमरजेंसी ट्रोमा के बाहर जनता की आवश्यकता को देखते हुए सोमवार को वाटर कूलर भेंट कर शुभारम्भ किया। यह वाटर कूलर टेक्नों मोटर्स इंडिया प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक सम्पतराज कावडिया के सुपुत्र स्वर्गीय अर्पित कावडिया की 19वीं पुण्यतिथि के स्मृति में भेंट किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. राहुल जैन एवं महाराणा भोपाल चिकित्सालय के अधीक्षक आर.एल. सुमन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला समृद्धि बैंक की चेयरमेन डाॅ. किरण जैन तथा लायंस क्लब अरावली के पूर्व अध्यक्ष रुपलाल जैन उपस्थित रहेे।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल डाॅ. राहुल जैन ने बताया कि हाॅस्पीटल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं राहगीरों को आर.ओ. का स्वच्छ एवं शीतल जल निशुल्क उपलब्ध होगा। एमबी हाॅस्पिटल के अधीक्षक आर.एल. सुमन ने कहा कि निशुल्क जल सेवा से प्लास्टिक बोटल्स को उपयोग कम होगा जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सम्पत राज कावडिया, कनकलता कावडिया, अंकित कावडिया, रिया कावडिया, मनीष कावडिया, श्वेता कावडिया, रुपलाल जैन, डाॅ. किरण जैन, पंकज जैन, शर्मिला माली, शहिन बानो, मंगला जोशी, निशा कुमावत, पवन कंुवर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।
एमबी हाॅस्पीटल में जनता के लिए वाटर कूलर समर्पित
