– 4 अक्टूबर को रानी विलेज में होगा सिंधी समाज JSP का जनरल बोर्ड महासम्मेलन
-समाज की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी : प्रताप राय चुघ
उदयपुर। सिंधी समाज उदयपुर (JSP) ji की ओर से आगामी 4 अक्टूबर को रानी विलेज, फतेहसागर रोड, रानी रोड, उदयपुर में जनरल बोर्ड महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महासम्मेलन को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक परिवारों एवं समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एरिया-वाइज समाज के प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।
सिंधी समाज उदयपुर JSP के अध्यक्ष हरीश राजानी ने समाजजनों से महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा कि समाज को मजबूत, संगठित और भविष्य के लिए सशक्त बनाने के लिए नई पीढ़ी को समाज से जोड़ना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास केवल वर्तमान पीढ़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है, ताकि आने वाले समय में समाज का नेतृत्व युवा वर्ग मजबूती से संभाल सके।
हरीश राजानी ने कहा कि जो समाजजन अभी तक सिंधी समाज उदयपुर JSP के सदस्य नहीं बने हैं, वे सदस्यता अवश्य ग्रहण करें। वहीं जो सदस्य पहले से समाज से जुड़े हुए हैं, वे अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के भाई, बेटे, भतीजे एवं नई पीढ़ी के अन्य सदस्यों को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रत्येक युवा की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
सिंधी समाज JSP के संरक्षक प्रताप राय चुघ ने भी समाजजनों से महासम्मेलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और मजबूती सभी समाजजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज की आगामी दिशा और गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। नई पीढ़ी को समाज से जोड़कर ही सामाजिक परंपराओं, संस्कारों और संगठनात्मक भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे स्वयं महासम्मेलन में शामिल हों और अपने परिवार के युवाओं को भी साथ लेकर आएं। साथ ही सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को समाज से जोड़ें।
महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि एरिया-वाइज समाज के प्रतिनिधि समाजजनों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और उन्हें महासम्मेलन के साथ-साथ सदस्यता अभियान से जोड़ेंगे। इसके माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाने तथा समाज के नए सदस्यों को संगठन की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में मुरली जी राजानी, भगवानदासी चाबड़ा, राजेश जी चूब, हरी जी सिद्धवानी, कमल जी पौजा, अशोक जी लिंजारा, भारत खत्री, मुकेश माधवानी, उमेश नारा, सुरेश सावला सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने महासम्मेलन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक समाजजनों एवं नई पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया।
सिंधी समाज JSP की ओर से सभी समाजजनों से अपील की गई कि वे 4 अक्टूबर को रानी विलेज में आयोजित जनरल बोर्ड महासम्मेलन में परिवार सहित उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
समाज पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता, एकजुटता और नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से ही सिंधी समाज को और अधिक मजबूत, संगठित एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
