-क्वांटा लैब में सदस्य साझा करेंगे अनुभव, बढ़ेंगे नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग के अवसर
उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव एवं युवा चैप्टर की ओर से जॉइंट वर्कप्लेस विजिट का आयोजन आज 29 सितंबर को सुबह 11 बजे क्वांटा लैब, फर्स्ट फ्लोर, अरबुदा इलेक्ट्रिक बिल्डिंग, पुलां, भुवाणा, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में बीसीआई सदस्य एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को करीब से जानने के साथ व्यावसायिक अनुभव साझा करेंगे और नए व्यावसायिक अवसरों पर संवाद करेंगे।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की नियमित गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, आपसी सहयोग बढ़ाने और मजबूत व्यावसायिक संबंध बनाने का अवसर देना है।
बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि उत्सव चैप्टर के सदस्यों को अलग-अलग व्यवसायों और कार्यशैलियों को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। ऐसी गतिविधियां सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।
वर्कप्लेस के होस्ट और उत्सव मेम्बर राहुल कुमावत ने बताया कि क्वांटा लैब में आयोजित इस विजिट के माध्यम से बीसीआई सदस्यों के साथ अपने कार्यक्षेत्र और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि युवा चैप्टर लगातार सदस्यों के बीच नेटवर्किंग और व्यावसायिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां आयोजित कर रहा है। वर्कप्लेस विजिट युवाओं को नए व्यवसायों को समझने और आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का बेहतर मंच प्रदान करती है।
होस्ट एवं बीसीआई युवा सदस्य रोहित पालीवाल ने बताया कि क्वांटा लैब में होने वाली इस वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों के साथ कार्यक्षेत्र की जानकारी साझा करने के साथ उनके अनुभव और सुझाव भी जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बीसीआई सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
