Breaking News

हिवड़ा री हूक में मिलेगा सबको अपना हुनर दिखाने का मौका

हिवड़ा री हूक में मिलेगा सबको अपना हुनर दिखाने का मौका

उदयपुर, 4 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा  9 अगस्त, रविवार सायं 4 बजे हिवड़ा री हूक कार्यक्रम बंजारा मंच शिल्पग्राम उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि नित नए नवाचार करने के क्रम में पर्यटकों एवं आमजन को अपनी विभिन्न कलाओं का हुनर दिखाने के उद्देश्य से मंच प्रदान करने हेतु हिवड़ा री हूक कार्यक्रम रविवार सायं 4 बजे आयोजित किया जाएगा। ‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम की खासियत यह है कि जो लोग प्रतिभा तो रखते हैं, मगर प्रदर्शन करने को मंच नहीं मिलता, उनको इसमें…
Read More
सोलर मैन प्रो चेतन सोलंकी पहुंचे उदयपुर

सोलर मैन प्रो चेतन सोलंकी पहुंचे उदयपुर

विद्याभवन पाॅलिटेक्निक सभागार में संगोष्ठी बुधवार को उदयपुर, 4 अगस्त। पूरे भारत में ऊर्जा संरक्षण की अलख जगा रहे आई आई टी मुंबई के पूर्व ऊर्जा इंजीनियरिंग  प्रोफेसर  सोलर मैन  के रूप में विख्यात प्रो चेतन सोलंकी मंगलवार को अपनी सोलर बस के साथ उदयपुर पहुंचे। वे बुधवार को विद्या भवन पॉलिटेक्निक सभागार में प्रातरू सवा ग्यारह बजे  ऊर्जा संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन समाधान पर उद्बोधन देंगे। आयोजन पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने बताया कि सोलर बस ही प्रो सोलंकी का…
Read More
30 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी द्वारा 25 गांठे निकालकर गर्भाशय सुरक्षित रखा

30 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी द्वारा 25 गांठे निकालकर गर्भाशय सुरक्षित रखा

पन्नाधाय महिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम की बड़ी सफलता उदयपुर, 4 अगस्त। पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉ संगीता सेन और टीम ने एक अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न कर 30 वर्षीय महिला का गर्भाशय सुरक्षित रखते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया। राजसमंद जिले के नंदाना -बड़पदा निवासी  30 वर्षीय महिला, 15 जुलाई 2026 को पेट में तेज दर्द एवं अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी। प्रारंभिक जांच एवं सोनोग्राफी में पाया गया कि उनके गर्भाशय में अनेक बड़ी गांठें (फाइब्रॉइड) थीं, जिनके कारण गर्भाशय लगभग आठ…
Read More
कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका में स्कूली बच्चे डाल सकेगें शिकायत

कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका में स्कूली बच्चे डाल सकेगें शिकायत

न्यायिक अधिकारीगण पहंुचे विद्यालयों में स्कूली बालक-बालिकाओं को किया गुड टच, बेड टच, पोक्सों, किशोर न्याय अधिनियम के प्रति जागरूक उदयपुर, 4 अगस्त। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों  के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टाॅफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए माह अगस्त की थीम ”शोषण के खिलाफ आवाज उठाओं, स्वयं अपने रक्षक बनो । अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, फर्क समझो, सुरक्षित रहो”…
Read More
गिर्वा क्षेत्र के विभिन्न खेतों में कृषि विभाग ने किया रैपिड रोविंग सर्वे

गिर्वा क्षेत्र के विभिन्न खेतों में कृषि विभाग ने किया रैपिड रोविंग सर्वे

उदयपुर, 4 अगस्त। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपजिला गिर्वा के नयाखेड़ा, नाई, चैकरिया सहित विभिन्न गांवों में रैपिड रोविंग सर्वे कर मक्का, ज्वार, सब्जियों सहित विभिन्न फसलों में कीट एवं रोगों की स्थिति का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान अधिकांश फसलें कीट एवं रोगों से मुक्त पाई गईं। हालांकि, मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप देखा गया, लेकिन इसका स्तर आर्थिक क्षति स्तर (ईटीएल) से कम पाया गया। सर्वे दल में शामिल कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) महेश अमेटा ने किसानों को फॉल आर्मीवर्म के जैविक नियंत्रण हेतु मेटाराइजियम एनिसोप्ली मित्र फफूंद का 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की…
Read More
डीपीएस उदयपुर के नौनिहालों ने ब्रिटेन के शिक्षा विशेषज्ञों से किया वार्तालाप

डीपीएस उदयपुर के नौनिहालों ने ब्रिटेन के शिक्षा विशेषज्ञों से किया वार्तालाप

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आज शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार हेतु यूनाइटेड किंगडम के फ्यूचर ग्रुप ऑफ स्कूल्स में कार्यरत मेडम रेबेका तथा मेडम एवी ने आकर पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों व शिक्षकों से वार्तालाप किया। अतिथियों के आगमन पर प्रबंधन समिती की सदस्या श्रीमती आशिता अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्राथमिक तथा प्राथमिक विभाग के विभिन्न बच्चों से बातचीत कर यहाँ की शिक्षण प्रणाली एवं नवाचार हेतु किए जा रहे कार्यों को समझा? आगंतुकों ने विद्यालय परिसर…
Read More
जीवन की सफलता डिग्री से नहीं, संस्कार और सदुपयोग से होती है तयःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

जीवन की सफलता डिग्री से नहीं, संस्कार और सदुपयोग से होती है तयःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने मंगलवार को कहा कि मनुष्य जीवन पूर्व जन्मों के शुभ कर्मों का दुर्लभ फल है। यह अनमोल जीवन हमें केवल भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और सद्कर्मों के लिए प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य वह कार्य कर सकता है जो देवता भी नहीं कर सकते, इसलिए इस जीवन का प्रत्येक क्षण अमूल्य है। साध्वी श्रीजी ने कहा कि जीवन छोटा हो या बड़ा, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसका उपयोग, सदुपयोग और दुरुपयोग कैसे किया जाता है, यही व्यक्ति के जीवन का…
Read More
गुरुओं का सम्मान, प्रतिभाओं का अभिनंदन, भाविप मेवाड़ का प्रेरक आयोजन

गुरुओं का सम्मान, प्रतिभाओं का अभिनंदन, भाविप मेवाड़ का प्रेरक आयोजन

उदयपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु के सम्मान और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा ने गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-14 में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उपरणा ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित…
Read More
सुख विपाक आगम में सुख का वास्तविक स्वरूप का वर्णन , बाहरी नहीं आंतरिक शांति ही सच्चा आनंद:डॉ. राजेन्द्र मुनि

सुख विपाक आगम में सुख का वास्तविक स्वरूप का वर्णन , बाहरी नहीं आंतरिक शांति ही सच्चा आनंद:डॉ. राजेन्द्र मुनि

उदयपुर, 4 अगस्त।देवेन्द्र धाम में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत आयोजित प्रवचनमाला में पूज्य डॉ. राजेन्द्र मुनि ने सुख विपाक आगम में सुख का वर्णन विषय पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तविक सुख बाहरी भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ज्ञान में निहित है। उन्होंने कहा कि मनुष्य निरंतर सुख की तलाश में भौतिक संसाधनों का संग्रह करता रहता है, लेकिन यह सुख क्षणिक होता है। इच्छाओं और भोग-विलास की अंधी दौड़ व्यक्ति को तनाव, अशांति और अनेक मानसिक व शारीरिक समस्याओं की ओर ले जाती है। जब मनुष्य केवल बाहरी सुखों के पीछे…
Read More
उदयपुर में आज जुटेंगे वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज, इवेंट गुरु अरशद हुसैन बताएंगे सफलता के नए सूत्र

उदयपुर में आज जुटेंगे वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज, इवेंट गुरु अरशद हुसैन बताएंगे सफलता के नए सूत्र

उदयपुर। डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना चुके उदयपुर में आज वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री का बड़ा आयोजन वीवा वेडिंग इंडस्ट्री एंड वेंडर्स अवार्ड आयोजित होगा। बम्बूसा रिजॉर्ट एंड स्पा में 5 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में वेडिंग और इवेंट सेक्टर से जुड़े 250 से अधिक प्रोफेशनल्स भाग लेकर बदलते ट्रेंड्स, नवाचार और व्यवसाय की नई संभावनाओं पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण देश के प्रसिद्ध इवेंट विशेषज्ञ अरशद हुसैन का विशेष संबोधन होगा। फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स के पूर्व अध्यक्ष, आईडब्ल्यूटीसी के संस्थापक एवं इवेंट…
Read More
error: Content is protected !!