युवा शक्ति- समाज शक्ति- राष्ट्र भक्ति के संदेश के साथ भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया पोस्टर विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-युवा शक्ति के नाम शम्भू सेना, एक बूंद रक्त किसी की जिन्दगी बचा सकती है।

-7 अगस्त 2026 शुक्रवार (प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक)
उदयपुर, 4 अगस्त।विजयवर्गीय भवन शाला लव गार्डन, प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास, विशाल स्वेच्छिक रक्तदान एवं युवा आव्हान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम शम्भू सेना व सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी युवा नेता शम्भू लाल वैष्णव के जन्म दिवस पर समाजसेवा संकल्प के साथ होगा। सेवा कार्यों के लिए विधायक श्री कोठारी ने भावों के साथ अग्रिम बधाई देते हुए कहा हम ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता व एकता का संदेश मिलता है। मानव सेवा एवं जन कल्याण के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान व सेवा संकल्प के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री शम्भू वैष्णव ने बताया कि विधायक जी का स्नेह हम सभी के लिए जनसेवा, राष्ट्र सेवा ओर मानवता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा व ऊर्जा देता है। उपस्थित कार्यकर्त्ताओं में सभी वार्डों के युवा नेता के रूप में पंकज साल्वी, मनीष शर्मा, अभिषेक पाराशर, नरेश राठी, हर्षित जैन, अभिषेक ईरानी, दीपक सोनी, प्रदीप शर्मा, रविन्दर सिंह, आयुष पालीवाल, संजय वैष्णव, लोकेश माली, अंकित शर्मा, अभिनय बंग, हिमांशु पारीक, रौनक मेरूठा, अशोक साल्वी, ओम शर्मा, विकास सोनी, अजय सिंह, आयुष धाकड़ सहित सैंकड़ों युवा नेतृत्व उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यालय पर सुंदर लाल बम्बोड़ा, बाबू लाल टाक, ढडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सत्यनारायण गूगड़, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार ईनापणी, महेन्द्र सिंघवी, गिरीन्द्र मिश्रा, दिनेश सुथार, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, शांतनु सारस्वत आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!