पतंजलि योग परिवार में जड़ी बूटी दिवस मनाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर।पतंजलि योग परिवार ने आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म दिवस को जड़ी -बूटी दिवस  के रूप में पुरोहितों के मादड़ी में औषधीय पौधे रोप कर मनाया और 60 औषधि पौधे वितरित भी किए गए। नरेश पूर्बिया ने बताया कि वन विभाग के राजेश मेहता ,दलपत कुमावत और नारायण सिंह सोलंकी ने औषधीय पौधों के रोपण ,स्थान चयन, संरक्षण, देखभाल एवं उपयोग के विषय में विस्तार से जानकारी। योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया हड़जोड़ औषधि पौधे के उपयोग से उन्होंने 4 वर्ष मेरुदंड मे आई समस्या से राहत प्राप्त की। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत , डॉ नारायण सिंह चावड़ा व हरिश चौधरी ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
पर्यावरण प्रेमी सुरेश पालीवाल ने प्रकृति के साथ सामंजस्य एवं पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ पुष्कर चौबीसा, डॉ बाबूलाल जैन एवं डॉ नरेन्द्र सनाढ्य ने आयुर्वेदिक औषधियां के उपयोग,  संतुलित खानपान एवं मौसमी व्याधियों से बचाव के उपाय बताएं।
कार्यक्रम में हीरालाल सेन, श्याम सुंदर ,केसर सिंह ,जवान सिंह, प्रहलाद सिंह ,राकेश ,विनोद सेन, मनोहर लाल ,मंजू मेहता अनीता ईनाणी, मीनाक्षी पंवार, सीमा चास्ता ,निहारिका, गुड़िया देवी, मधुबाला, उर्मिला ,प्रीति सुमेरिया मांगीलाल जेलिया ,नरेश चंद्र पालीवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!