संसार की संपत्ति यहीं रह जाएगी, शास्त्र ज्ञान आत्मा को परमात्मा से जोड़ेगा
उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार आत्मा के गुणों को निखारने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी गुणों की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। संसार का वैभव और सामान यहीं रह जाना है, जबकि शास्त्रों का ज्ञान आत्मा को परमात्मा की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। साध्वी श्रीजी ने श्रावक-श्राविका और सामान्य श्रद्धालुओं के बीच अंतर बताते हुए कहा कि जीवन में धर्म और संस्कारों को केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें…
