भा.कृ.अ.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, उदयपुर में वाटरशेड विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
उदयपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर में "भूमि संसाधन सूचीकरण के आधार पर जलग्रहण योजना के विकास हेतु मृदा सर्वेक्षण" विषय पर 3 से 12 अगस्त, 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान सरकार के जलग्रहण विकास एवं मृदा संरक्षण विभाग के प्रायोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भा.कृ.अ.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, नागपुर के निदेशक डॉ. एन. जी. पाटिल ने की। डॉ. प्रताप सिंह, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति ने…
