उदयपुर, 25 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गष्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जारी है।
365 गिरफ्तार, 34 वाहन सीज
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 939 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेष में देषी मदिरा 6 लाख 91 हजार 915 रूपए लागत की 2525 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 3 लाख 83 हजार 810 रूपए की 10421 लीटर, बीयर 2 लाख 73 हजार 835 रूपए की 1209 लीटर, हथकड़ शराब 7850 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅष 2 लाख 85 हजार 232 लीटर नष्ट किया गया। प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 7 चार पहिया वाहन, 26 दुपहिया वाहन सहित 34 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 365 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध मदिरा जब्त
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत उदयपुर के खेरवाड़ा में बड़ी कार्रवाई के तहत ट्रक में तस्करों द्वारा बना रखे 8 गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी मदिरा बरामद करते हुए एक को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। ब्यावर में 35 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किया। चित्तौड़गढ़ जिले निम्बाहेड़ा व डूंगला मंे ईपीएफ टीम की कार्रवाई में 250 लीटर वाॅष नष्ट कर 15 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की। बूंदी में 1100 लीटर वाॅष, 2 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 11 लीटर हथकड़ मदिरा बरामद की। जैसलमेर के पोकरण में आबकारी दल ने 108 बीयर, 287 पव्वे देषी मदिरा, 9 बीयर बोतल जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सिरोही में 39 पव्वे देशी मदिरा, 20 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त की। इसी क्रम में रेवदर में 15 बीयर बोतल, देषी मदिरा, आबूरोड़ में 26 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किए।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
