संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया का स्वागत
उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर के नवनियुक्त संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि संगठन की ओर से संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया को माला पहनकर, पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया ने कहा कि सभी के सहयोग से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अच्छे कार्य करेंगे।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश मीणा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, लोकेश आहारी, ओम प्रकाश मीणा …
