udaipuarviews

अमरथून में विज्ञान मेला शुरू

अमरथून में विज्ञान मेला शुरू

 नन्हे हाथों की ऊंची उड़ान, एक श्रेष्ठ परिकल्पना :- राजेश्वरी (व्याख्याता रसायन)  जन कल्याण कारी योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने पर बल बांसवाड़ा . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में विज्ञान गतिविधियों के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय विभिन्न विद्यालयों का विज्ञान मेला आज शनिवार को संस्था प्रधान अरुण व्यास,समाज सेवी राजेंद्र कुमार चरपोटा के नेतृत्व में शुरू हुआ। प्रारम्भ में अब्दुल कलाम आजाद विज्ञान क्लब प्रभारी मंगल चंद मीणा व्याख्याता भौतिक विज्ञान ने विज्ञान संकाय में प्रायोगिक कार्य, गतिविधियों की उपादेयता ,वैज्ञानिक सोच नीतियों पर आधारित प्रयोग परीक्षण ,निष्कर्ष पर मूल्यांकन करने ओर तथ्यात्मक तार्किक परिणाम पर जोर दिया। *प्राकृतिक…
Read More
नगर निगम महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलें

नगर निगम महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलें

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 में महापौर पद के लिए भाजपा द्वारा चुने गए पारस सिंघवी को लेकर आगामी 21 सितम्बर को होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की आशंकाएं जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है कि पारस सिंघवी का नाम महापौर के लिए चुने जाने और इस दौड में आगे रहे प्रमोद सामर व दिनेश भट्ट को साइड में करने से उनके समर्थकों में खासी नाराजगी है और इसका असर सीधे सीधे आगामी दिनों होने वाले वोटिंग में देखा जा सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो बुधवार सुबह पारस सिंघंवी से महापौर पद के…
Read More
युवा नेतृत्व की नई उड़ानःआज रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण

युवा नेतृत्व की नई उड़ानःआज रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण

शुभ मंगल गार्डन में सजेगा युवा नेतृत्व का मंच, डीआरआर ऐश्वर्या सिंह सहित नई टीम लेगी शपथ उदयपुर। युवा नेतृत्व, सेवा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे शुभ मंगल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मल्टीडिस्ट्रिक्ट जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) एवं जिला परिषद-3056 की नई टीम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आगामी कार्यकाल की जिम्मेदारी संभालेगी। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में जयपुर से पधारे रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 के जिला गवर्नर अरुण बगड़िया द्वारा निर्वाचित जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) रोटेरियन…
Read More
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

विधायक श्री फूल सिंह मीणा ने स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर को दिलाई हर घर तिरंगा फहराने की शपथ उदयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मण्डल मुख्यालय के तत्वावधान में शिविर केंद्र उदयनिवास पर आयोजित ग्रुप वार्षिक शिविर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  शपथ एवं विशाल मानव श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित किया गया। सी.ओ. स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में शिविर में 171 संभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल…
Read More
भारत तप-त्याग की पवित्र भूमिःडॉ. सुरेन्द्रमुनि

भारत तप-त्याग की पवित्र भूमिःडॉ. सुरेन्द्रमुनि

उदयपुर। देवेन्द्रधाम में  महावीर समोशरण में  प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि भारत तप, त्याग और आध्यात्मिक साधना की पवित्र भूमि रही है। इस धरती पर हजारों-हजार तपस्वी और पवित्र आत्माओं ने साधना कर मानवता को सत्य, संयम और त्याग का मार्ग दिखाया है। उनकी सनातन ऊर्जा आज भी भारत की धरती के कण-कण में समाहित है। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जैन साहित्य में भगवान आदिनाथ से लेकर वर्तमान तीर्थंकर भगवान महावीर तक की पावन परंपरा में वही साधक सार्थक साधना कर सकता है, जो अपने मन, तन और धन को धर्म तथा शास्त्रों के…
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रयास: एनएच-58ई के भूस्खलन प्रभावित हिस्से के पुननिर्माण के लिए 72.55 करोड़ की मंजूरी

सांसद डॉ रावत के प्रयास: एनएच-58ई के भूस्खलन प्रभावित हिस्से के पुननिर्माण के लिए 72.55 करोड़ की मंजूरी

उदयपुर। उदयपुर जिले के कुंडाल-झाड़ोल मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई के भूस्खलन प्रभावित हिस्से के पुनर्निमाण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा किए गए प्रयासों के बाद भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 72 करोड़ 54 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया गया था। स्वीकृति के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई पर किमी 12.800 से 14.220 तक क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण…
Read More
मटमैले  बरसाती  प्रवाह के साथ झीलों में  पहुंच रही भारी सिल्ट व गंदगी  

मटमैले  बरसाती  प्रवाह के साथ झीलों में  पहुंच रही भारी सिल्ट व गंदगी  

कैचमेंट बिगड़ा, एनीकेट  भरे; नांदेश्वर बांध सहित सभी एनीकटों की हो डी-सिल्टिंग  उदयपुर, 2 अगस्त,   झीलों में जल आवक के साथ  बड़ी मात्रा में सिल्ट, मिट्टी और अन्य प्रदूषक तत्व  झीलों में समा  रहे हैं।  यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो  झीलों की जलधारण क्षमता और जल गुणवत्ता दोनों गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। यह चिंता रविवार को आयोजित झील संरक्षण समिति   संवाद में व्यक्त की गई। जल विज्ञान विशेषज्ञ  डॉ. अनिल मेहता  ने कहा कि वर्षा का पानी अब केवल जल ही नहीं, बल्कि मिट्टी, सिल्ट, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक और अन्य प्रदूषक तत्वों को भी बहाकर…
Read More
सेवा की धारा गंगा की तरह अविरल रहे, यही मानव जीवन की सार्थकता : प्रशांत अग्रवाल

सेवा की धारा गंगा की तरह अविरल रहे, यही मानव जीवन की सार्थकता : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 01अगस्त। सावन मास के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने समाज से सेवा और परोपकार की भावना को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा अनवरत बहकर जन-जन की प्यास बुझाती और जीवन देती है, उसी तरह समाज में सेवा का प्रवाह भी निरंतर चलता रहना चाहिए। ईश्वर ने मनुष्य जीवन केवल अपने लिए नहीं बल्कि मानव सेवा और परोपकार के लिए दिया है। अग्रवाल ने कहा कि ‘नर में नारायण’ की भावना ही सच्ची सेवा का आधार…
Read More
देवेन्द्र धाम में आज गूंजेगी युवा चेतना की अलख, संतों के सान्निध्य में मिलेगा संस्कार और सफलता का मंत्र

देवेन्द्र धाम में आज गूंजेगी युवा चेतना की अलख, संतों के सान्निध्य में मिलेगा संस्कार और सफलता का मंत्र

उदयपुर, 1 अगस्त। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री देवेन्द्र धाम में युवा चेतना-संस्कार एवं सफलता की ओर एक प्रेरक कदम विषय पर विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संघ अध्यक्ष एडवोकेट रोशनलाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के साथ आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें। यह आयोजन पूज्य उपाध्याय रमेश मुनि, प्रवर्तक राजेन्द्र मुनि, सुरेन्द्र मुनि एवं दीपेश मुनि आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य…
Read More
अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को मिली वैश्विक पहचान

अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को मिली वैश्विक पहचान

उदयपुर, 31 जुलाई। उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कुमार कोठारी का प्रभावशाली फोटोग्राफ ‘गमगीन’ लंदन की नम्बर- 35 आर्ट गैलरी की वार्षिक प्रदर्शनी ‘बॉडी इंटरनेशनल एग्जीबिशन 2026’ के लिए चयनित कर प्रर्दशित किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में दुनिया भर से प्राप्त 500 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित कृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें 60 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। कोठारी की चयनित फोटोग्राफ में तीन महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद शोक व्यक्त करती हुई दिखाई गई हैं। महिलाओं के घूंघट में होने के बावजूद उनके चेहरों पर उभरता गहरा दुःख, संवेदना और मानवीय भावनाओं…
Read More
error: Content is protected !!