शुभ मंगल रिसोर्ट में जुटेंगे नवनिर्वाचित पदाधिकारी, डॉ. सीमा सिंह दिलाएंगी पद एवं गोपनीयता की शपथ
उदयपुर। राजस्थान के विभिन्न शहरों से जुड़े रोटरेक्ट क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी 14 अगस्त 2026 को उदयपुर में एक साथ शपथ लेकर नए रोटरेक्ट वर्ष की शुरुआत करेंगे। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर के तत्वावधान में शुभ मंगल रिसोर्ट में भव्य जॉइंट रोटरेक्ट इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।
रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर की प्रेसिडेंट रोटरेक्टर हर्षा मारवाल ने बताया कि इस संयुक्त समारोह में विभिन्न क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। रोटेरियन डॉ. सीमा सिंह, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर, सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
समारोह में रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर, रोटरेक्ट क्लब ऑफ मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, रोटरेक्ट क्लब ऑफ दौसा, रोटरेक्ट क्लब ऑफ भीलवाड़ा, रोटरेक्ट क्लब इग्नाइट पाली, रोटरेक्ट क्लब जयपुर जेम सिटी, रोटरेक्ट क्लब सिटीजन जेन जेड जयपुर, रोटरेक्ट क्लब राइजिंग स्टार्स पाली, रोटरेक्ट क्लब कोटा नॉर्थ जेन जेड तथा रोटरेक्ट क्लब उद्यम सहित कुल 9 क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
क्लब की सेक्रेटरी नितिशा महावर ने बताया कि संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह के साथ नए रोटरेक्ट वर्ष का आगाज होगा। रोटरेक्टर्स समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि रोटरेक्ट युवाओं को संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और समाजसेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। नए वर्ष में सभी क्लब अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार समाजहित में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों को गति देंगे।
समारोह में रोटेरियन, रोटरेक्टर्स, क्लब पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। यह संयुक्त आयोजन युवाओं की नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के संकल्प को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।
राजस्थान के 9 रोटरेक्ट क्लबों का होगा भव्य संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह कल
