फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी 25 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्ररूप-6) जारी कर दी है। रिटर्निंग अधिकारी हुकम कंवर द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से चुनावी समीकरण रोचक हो गए हैं। वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है— वार्ड 1: नरेश (कांग्रेस), प्रकाश पुरी गोस्वामी (भाजपा)। वार्ड 2: कृष्णा तेली (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस)। वार्ड 3: बद्रीलाल (कांग्रेस), राजेश कुमार (भाजपा)। वार्ड 4: दुर्गा…
