108 गौशालाओं में छप्पन भोग श्रृंखला का 15वां पड़ावः हरि गौशाला में गूंजा गौसेवा, संस्कार और भक्ति का संगम
उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट की ओर से देशभर की 108 गौशालाओं में आयोजित की जा रही छप्पन भोग श्रृंखला के अंतर्गत 15वां छप्पन भोग महोत्सव रघुनाथपुरा स्थित हरि गौशाला में श्रद्धा, सेवा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की. कैलाश बुला व तीक्षिका पुरोहित के जन्मोत्सव के अवसर पर धनेश पुरोहित ने छप्पन भोग का लाभ लेकर आयोजन को विशेष बनाया। ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि देशभर में चल रही यह अनूठी छप्पन भोग श्रृंखला…
