उदयपुर, 2 सितम्बर। सीआईडी जोन की एयरपोर्ट यूनिट पर पदस्थापित हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा को सीआईडी विभाग में आसूचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
यह पदक मंगलवार, 18 अगस्त को इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रफुल्ल कुमार ने विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों एवं परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किया।