Breaking News

डीपीएस उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन

डीपीएस उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई द्वारा आयोजित वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-17 टीम स्पर्धा में डीपीएस उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में रुद्र आदित्य सिंह (कक्षा 8वीं), ईशान मेहरा (कक्षा 8वीं) एवं अदम्य भार्गव (कक्षा 10वीं) शामिल रहे। वहीं अंडर-14 टीम स्पर्धा में डीपीएस उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक  प्राप्त किया। इस टीम में दक्ष राज…
Read More
पर्युषण में करें आत्ममंथन, पूछें स्वयं से-‘जीवन में आखिर क्या पायाःसाध्वी विद्युतप्रभा

पर्युषण में करें आत्ममंथन, पूछें स्वयं से-‘जीवन में आखिर क्या पायाःसाध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में भव्य धर्मसभा हुई। साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन का संदेश देते हुए कहा कि पर्युषण केवल धार्मिक क्रियाओं का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर झांकने और जीवन की दिशा का मूल्यांकन करने का अवसर है। साध्वी श्रीजी ने कहा कि पर्युषण के तीन दिन बीत चुके हैं, अब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं से पूछे कि उसने इन दिनों में क्या पाया। मनुष्य का जीवन अत्यंत मूल्यवान है और इसमें बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन व्यक्ति दुकान, मकान…
Read More
वाणी संयम दिवस पर धर्मसभा,पर्युषण के चौथे दिन मुनिश्री ने सिखाया वाणी संयम का पाठ

वाणी संयम दिवस पर धर्मसभा,पर्युषण के चौथे दिन मुनिश्री ने सिखाया वाणी संयम का पाठ

महाप्रज्ञ विहार में धर्मसभा, बोले मुनिश्री-पहले दो बार सोचें, फिर एक बार बोलें’ उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन वाणी संयम दिवस मनाया गया। महाप्रज्ञ विहार में युगप्रधान आचाय महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार दिवेर, मुनि प्रकाश कुमार दिवेर एवं मुनि सिद्धि प्रज्ञजी उज्जैन के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि संजय कुमार ने कहा कि वाणी मनुष्य के व्यक्तित्व, संस्कार और व्यवहार की पहचान होती है। शरीर की सुंदरता से अधिक महत्वपूर्ण वाणी की मधुरता है। इसलिए…
Read More
महावीर के सिद्धांतों को जीवन में उतारें, तभी बनेगा शांत और समरस समाजःडॉ. सुरेंद्र मुनि

महावीर के सिद्धांतों को जीवन में उतारें, तभी बनेगा शांत और समरस समाजःडॉ. सुरेंद्र मुनि

देवेंद्र धाम में महावीर जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों महिलाओं ने लिया चूँदड़ी उपवास का संकल्प उदयपुर, 11 सितंबर। देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि भगवान महावीर को केवल मानना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति महावीर की शिक्षाओं को आचरण में लाए तो समाज में शांति, सद्भाव और समरसता स्थापित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार से…
Read More
नगर निगम के भूखंड घोटाले में आरोपी कोठारी गिरफ्तार

नगर निगम के भूखंड घोटाले में आरोपी कोठारी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाली व निरस्त भूखंडों की लीज डीड जारी करवाने का आरोप, मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर, 10 सितंबर : नगर निगम उदयपुर के भूखंड घोटाले के मामले में एसओजी ने वांछित आरोपी विपिन कोठारी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी राजस्थान जयपुर विशाल बंसल ने बताया कि नगर विकास प्रन्यास उदयपुर से वर्ष 2004 में हस्तांतरित भूखंडों में से खाली एवं निरस्त भूखंडों के संबंध में नगर विकास प्रन्यास के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक उक्त भूखंडों की लीज डीड नगर निगम उदयपुर से जारी करवाने के मामले में प्रकरण संख्या…
Read More
गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में सजा ‘इंद्रधनुष के रंग’ का खूबसूरत संगिनी मिलन

गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में सजा ‘इंद्रधनुष के रंग’ का खूबसूरत संगिनी मिलन

उदयपुर। यूनिक संगिनी की ओर से 5 सितंबर को ‘इंद्रधनुष के रंग’ थीम पर रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की खासियत गाओसा कराओके रेस्टोरेंट का अनोखा माहौल रहा, जहां महिलाओं ने अपने पसंदीदा गीत गाते हुए संगीत और मस्ती के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कराओके की धुनों पर सजी यह दोपहर महिलाओं के लिए मनोरंजन, संगीत और स्वाद का खूबसूरत संगम बन गई। गाओसा की आकर्षक कराओके सुविधा और बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में यूनिक…
Read More
फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सेवा, शोध और नवाचार को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सेवा, शोध और नवाचार को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत

उदयपुर, 9 सितंबर 2026। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डबोक परिसर स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी में बीपीटी एवं एमपीटी पाठ्यक्रम के सत्र 2026-27 के नवागंतुक विद्यार्थियों का अभिविन्यास समारोह आयोजित किया गया। समारोह के प्रमुख अतिथि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदयलाल डांगी रहे,  मुख्य अतिथि कुलाधिपति  भंवरलाल गुर्जर एवं अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत ने की । कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत ने नवागंतुक विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर कहा कि फिजियोथेरेपी केवल उपचार की विधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण सेवा है। विद्यार्थियों…
Read More
छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान करने का संदेश

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान करने का संदेश

उदयपुर. द विजन एकेडमी स्कूल के विद्यर्थियों की ओर से गणगौर घाट पर एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रतिमा सामर ने बताया कि मोहम्मद रिज़वान द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक के माध्यम से उदयपुर शहर के गणगौर घाट पर स्कूल के छात्रों ने मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। मतदाताओं को बताया कि मतदान करते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। मतदान से पहले अपना मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) और मतदाता पर्ची साथ रखना चाहिए, किसी भी प्रकार के लालच, प्रलोभन या गलत प्रभाव में आए बिना निष्पक्ष रूप से…
Read More
पशुचिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया द्वारा पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

पशुचिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया द्वारा पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

देशभर से पशुचिकित्सा प्रसार विशेषज्ञों ने लिया भाग, पहले दिन उभरती चुनौतियों के समाधान हेतु प्रसार सेवाओं के पुनर्विन्यास पर हुआ मंथन उदयपुर, 10 सितंबर। देश में पशुचिकित्सा एवं पशुधन के क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान तथा पशुचिकित्सा प्रसार सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं समयानुकूल बनाने के उद्देश्य से पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पशुचिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया, उदयपुर द्वारा आरसीए सभागार में  किया गया। सम्मेलन का विषय पशुधन क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान हेतु पशुचिकित्सा प्रसार सेवाओं का पुनर्विन्यास है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा के विशेषज्ञों, शिक्षकों…
Read More
भीण्डर और वल्लभनगर में महिला मतदाताओं ने दिखाया अधिक उत्साह

भीण्डर और वल्लभनगर में महिला मतदाताओं ने दिखाया अधिक उत्साह

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 उदयपुर, 10 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव- 2026 के तहत बुधवार को संपन्न हुए प्रथम चरण के मतदान में भीण्डर और वल्लभनगर में महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया। दोनों नगरपालिकाओं में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों की तुलना में अधिक रहा। हालांकि तीनों निकायों के औसत में महिलाएं मामूली अंतर से पीछे रही। प्रथम चरण के तहत बुधवार को नगरपालिका भीण्डर, फतहनगर-सनवाड़ और वल्लभनगर के कुल 70 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ। तीनों निकायों में कुल 39954 मतदाता पंजीकृत थे, उनमें से 34089 ने मताधिकार का प्रयोग…
Read More
error: Content is protected !!