उदयपुर। यूनिक संगिनी की ओर से 5 सितंबर को ‘इंद्रधनुष के रंग’ थीम पर रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की खासियत गाओसा कराओके रेस्टोरेंट का अनोखा माहौल रहा, जहां महिलाओं ने अपने पसंदीदा गीत गाते हुए संगीत और मस्ती के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कराओके की धुनों पर सजी यह दोपहर महिलाओं के लिए मनोरंजन, संगीत और स्वाद का खूबसूरत संगम बन गई। गाओसा की आकर्षक कराओके सुविधा और बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में यूनिक संगिनी की फाउंडर प्रेसिडेंट एवं जोन कॉर्डिनेटर वन्दना दक, अध्यक्ष प्रीति मेहता, उपाध्यक्ष किरण खेरोदिया, सचिव सुप्रिया जैन, कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया एवं सहमंत्री भारती शाह उपस्थित रहीं।
मंच संचालन मोना करवा ने अपने शानदार अंदाज में किया। वहीं RJ मीनल एवं RJ काव्य ने मनोरंजक गेम्स और मजेदार गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं का खूब मनोरंजन किया और कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी भंडारी, मोनिका सहलोत, ज्योति मेहता, उपासना पटवा, हेमा मेहता, आरती जैन सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
‘इंद्रधनुष के रंग’ की यह खूबसूरत दोपहर दोस्ती, संगीत, स्वाद और मस्ती के रंगों से सराबोर रही। यूनिक संगिनी की इस पहल ने महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और खुशनुमा यादें संजोने का शानदार अवसर दिया।
