latest News

भाजपा – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन सोमवार को

प्रबुद्धजन करेंगे सरकार की उपलब्धियों पर मंथन उदयपुर, 14 जून। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से बारह साल विश्वास के, विकास के, कल्याण के अभियान के तहत सोमवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्धजन) का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सायं 5.30 बजे हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित अटल सभागार में आयोजित होगा जिसमें प्रदेष के पदाधिकारियों का मार्गदर्षन मिलेगा। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में शहर विधायक, सांसद एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन सहभागिता करेंगे। चिकित्सा,…
Read More
कैनवास पर सजेगा मेवाड़ी धरा का शौर्य और स्वाभिमान

कैनवास पर सजेगा मेवाड़ी धरा का शौर्य और स्वाभिमान

उदयपुर, 14 जून। मेवाड़ी मान और स्वाभिमान के लिए वीरों ही नहीं, वीरांगनाओं ने भी अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उस शौर्यपूर्ण बलिदानी इतिहास के पन्नों को चित्रों के माध्यम से जन—जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार 15 जून से उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन सायंकाल होगा और इसी के साथ हल्दीघाटी विजय पर बनाई गई लघु फिल्म के पोस्टर का भी लोकार्पण किया जाएगा। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय…
Read More
उदयपुर डांस फेस्टिवल की निःशुल्क कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखे आधुनिक नृत्य के नए अंदाज़

उदयपुर डांस फेस्टिवल की निःशुल्क कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखे आधुनिक नृत्य के नए अंदाज़

उदयपुर। कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स की ओर से होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल को लेकर मधुश्री बैंक्वेट हॉल में निःशुल्क बॉलीहॉप डांस कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में शहर के बच्चों, युवाओं एवं नृत्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक नृत्य शैली की नई तकनीकों एवं प्रस्तुति कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यशाला में बीट बीस्ट डांस स्टूडियो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर कृष्णा खरवड़ ने प्रतिभागियों को बॉलीहॉप डांस शैली की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न डांस मूव्स, मंचीय प्रस्तुति…
Read More
विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लब अशोका की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित, क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लब अशोका की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित, क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

समीर रोहिड़ा ने 51वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल उदयपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अशोका द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी सेवा, समर्पण और मानवता की भावना से ओतप्रोत इस शिविर में क्लब सदस्यों सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान महादान के संकल्प को साकार किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संयोजक समीर रोहिडा ने 51वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। क्लब के सचिव श्रीचंद खथूरिया ने उन समर्पित रक्तवीरों का विशेष सम्मान एवं आभार…
Read More
मनाली शैक्षणिक भ्रमण शिविर में स्काउट- गाइड्स ने लिया प्रकृति और साहसिक पर्यटन का अनुभव

मनाली शैक्षणिक भ्रमण शिविर में स्काउट- गाइड्स ने लिया प्रकृति और साहसिक पर्यटन का अनुभव

उदयपुर, 14 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण हाइक 6 से 10 जून 2026 तक स्काउटर गाइडर के लिए मनाली शिलांग वैली में आयोजित किया गया। शैक्षिक भ्रमण में राजस्थान से संपूर्ण जिले के स्काउटर गाइडर ने प्रतिभागिता की। सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि शिविर में उदयपुर जिले से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मादडी फलासिया से मीनाक्षी दया, राउमावि अंबामाता से ज्योति बाला शर्मा, राउमावि बछार से सोनिका वर्मा, राउमावि मेहरो का गुड़ा से लक्ष्मण सिंह एवं उदय ओपन क्रू से सुरेश कुमार प्रजापत सहभागिता की। सी…
Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी ‘स्वास्थ्य के लिए मुद्रा’ विषय पर होगा विशेष व्याख्यान

उदयपुर, 14 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तैयारियों के तहत सोमवार को 12ः15 बजे रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज (आरएनटी) के एनएलटी सभागार में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘स्वास्थ्य के लिए मुद्रा’ रखा गया है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि सुप्रसिद्ध योग एवं मुद्रा विशेषज्ञ श्रीवर्धन इस अवसर पर विशेष व्याख्यान देंगे। वे विभिन्न योग मुद्राओं के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपायों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग कर्मचारी, मेडिकल छात्र-छात्राएं तथा अन्य कार्मिक भाग लेंगे।
Read More
अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग का उदयपुर में शुभारंभ

अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग का उदयपुर में शुभारंभ

उदयपुर, 14 जून। अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग 2026 का शुभारंभ साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया व फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन फतेहसागर पाल से राजीव गांधी चैक तक किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला खेल अधिकारी सुनीता भंडारी, शैलेंद्र पांड्या, रेखा ऊंटवाल, युधिष्ठिरसिंह गहलोत, विशाल राय और राजस्थान साइकलिंग की चेयरपर्सन सारिका चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के कन्वीनर अरुण जोशी ने बताया कि देशभर के लगभग 200 शहरों में आयोजित की जा रही इस श्रृंखला के अंतर्गत दौसा में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका और महिला…
Read More
नित्या सिंघल की पुस्तक हीलिंग एट होम- नित्या के नुस्खे  का थर्ड स्पेस में हुआ विमोचन

नित्या सिंघल की पुस्तक हीलिंग एट होम- नित्या के नुस्खे का थर्ड स्पेस में हुआ विमोचन

उदयपुर, 14 जून, आईआईएम कोझिकोड से स्नातकोत्तर तथा देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक परिवारो  से ताल्लुक रखने वाली  नित्या सिंघल की नवीन पुस्तक  "हीलिंग एट होम"  का विमोचन रविवार को थर्ड स्पेस में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा जगत के विशेषज्ञ, उद्योगपति तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं। लेखिका  नित्या सिंघल ने पुस्तक के महत्वपूर्ण अंशों का सारगर्भित विवेचन किया।  उन्होंने कहा कि  अच्छे स्वास्थ्य और उपचार की वास्तविक शुरुआत अस्पतालों से नहीं, बल्कि घर से होती है। हमारी रसोई, हमारी जीवनशैली और हमारी दैनिक आदतें ही स्वस्थ जीवन की सबसे मजबूत नींव हैं।…
Read More
दान, धर्म और एकता का संदेश देकर संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

दान, धर्म और एकता का संदेश देकर संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

उदयपुर। श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा (छः बैठक) द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर तीज का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन परम पूज्य पंडित अनन्तराम शास्त्री ने अपने श्रीमुख से दान की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से किया गया दान व्यक्ति के जीवन को सार्थक बनाता है और उसे आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर करता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्रों का वर्णन करते हुए शास्त्री जी ने उनके 16,108 विवाहों…
Read More
पहली हवाई उड़ान ने दिए सपनों को पंख, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ बना 15 बच्चों के जीवन का यादगार सफर

पहली हवाई उड़ान ने दिए सपनों को पंख, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ बना 15 बच्चों के जीवन का यादगार सफर

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया की प्रेरणादायक पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ (थ्ज्म्) के तहत वंचित वर्ग के 15 स्कूली बच्चों को एक ऐसे अनुभव से रूबरू कराया गया, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। इस विशेष यात्रा में कई बच्चों ने पहली बार ट्रेन में सफर किया, होटल में ठहरने का आनंद लिया और हवाई जहाज में उड़ान भरकर अपने सपनों को नई ऊंचाई दी। इस अविस्मरणीय यात्रा के दौरान बच्चों के उत्साह और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए चेयरमैन कुणाल बागरेचा, कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर सीमंत अग्रवाल तथा हर्षित कोठारी स्वयं उनके साथ मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने…
Read More
error: Content is protected !!