उदयपुर. द विजन एकेडमी स्कूल के विद्यर्थियों की ओर से गणगौर घाट पर एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रतिमा सामर ने बताया कि मोहम्मद रिज़वान द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक के माध्यम से उदयपुर शहर के गणगौर घाट पर स्कूल के छात्रों ने मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। मतदाताओं को बताया कि मतदान करते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मतदान से पहले अपना मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) और मतदाता पर्ची साथ रखना चाहिए, किसी भी प्रकार के लालच, प्रलोभन या गलत प्रभाव में आए बिना निष्पक्ष रूप से मतदान करें, मतदान न सिर्फ अधिकार है बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कर्तव्य भी है, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र तक पहुँचने में सहयोग करने का भी संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों में विशेषता शर्मा, कनिष्का सालवी, प्रियानी मोची, परिधि रेगर, निशिका सालवी, हर्षिता आचार्य, वंशिका मोची ने अपने अभिनय से दर्शकों के मन पर अपनी छाप छोड़ी। नुक्कड़ नाटक के साथ विद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चों ने मतदान करने के लिए कई नारे भी लगाए और मतदान के महत्व के बारे में दर्शकों से चर्चा भी की जिसका नेतृत्व विद्यालय के स्काउट मास्टर उमेश चंद्र पुरोहित एवं गाइड मास्टर शिप्रा चतुर्वेदी, बिंदु साल्वी, विशेषता शर्मा और अनुष्का बोडा द्वारा किया गया।
छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान करने का संदेश
