सीबीएसई द्वारा आयोजित वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंडर-17 टीम स्पर्धा में डीपीएस उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में रुद्र आदित्य सिंह (कक्षा 8वीं), ईशान मेहरा (कक्षा 8वीं) एवं अदम्य भार्गव (कक्षा 10वीं) शामिल रहे।
वहीं अंडर-14 टीम स्पर्धा में डीपीएस उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस टीम में दक्ष राज सिंह (कक्षा 8वीं), केशव राज सिंह झाला (कक्षा 7वीं) एवं तेजस्वी सिंह चौधरी (कक्षा 7वीं) शामिल रहे।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी डीपीएस उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में कृषा सोनी ने चौथी रैंक हासिल की, जबकि गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में नियति कोठारी ने चौथी रैंक प्राप्त की।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर डीपीएस उदयपुर के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य श्री संजय नवारिया, उप-प्रधानाचार्य राजेश धाभाई एवं शूटिंग कोच प्रवीण सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीपीएस उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन
