Breaking News

मतदान और मतगणना कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे कैमरा व मोबाइल

मतदान और मतगणना कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे कैमरा व मोबाइल

नगरीय निकाय चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश एवं कवरेज के संबंध में गाइडलाइन जारी राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश उदयपुर, 10 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम चुनाव के दौरान पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों के मतदान केन्द्रों तथा मतगणना केन्द्रों पर प्रवेश और कवरेज के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के निर्देषानुसार अधिकृत पत्रकार को मतदान बूथ के अंदर जाने की अनुमति होगी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी अथवा वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी।  निर्देशों की अवहेलना होने पर संबंधित मीडियाकर्मी को मतदान केन्द्र अथवा भवन से बाहर जाने के लिए कहा…
Read More
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिक सतर्कता से निभाएं दायित्व – जिला निर्वाचन अधिकारी

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिक सतर्कता से निभाएं दायित्व – जिला निर्वाचन अधिकारी

गरीय निकाय चुनाव - 2026 द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण, बूथों के लिए हुए रवाना नगर निगम उदयपुर, मावली और कानोड़ में शुक्रवार को होगा मतदान उदयपुर, 10 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना सभी मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी सजगता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। श्री अग्रवाल गुरूवार को नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच और पं…
Read More
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में होगा हलवाइयों का सम्मान

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में होगा हलवाइयों का सम्मान

15 सितम्बर को अशोका ग्रीन में आयोजित होगा सम्मान समारोह उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था, उदयपुर राजस्थान (रजिस्टर्ड) की ओर से 15 सितम्बर को शाम 5 बजे से 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में हलवाई व्यापार से जुड़े हलवाइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी से कोटड़ा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सम्मान समारोह में पधारने के लिए निमंत्रित किया,…
Read More
अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता जरूरी : प्रशांत अग्रवाल

अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता जरूरी : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 10 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ कथा के दौरान संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अमावस्या, पितृ स्मरण और सेवा के महत्व को प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि पितरों का स्मरण केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा जरूरतमंदों की सेवा का भाव है। दानवीर कर्ण का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि कर्ण ने जीवनभर जरूरतमंदों को कभी खाली हाथ नहीं लौटाया, लेकिन पितरों के नाम पर अन्न और जल का दान नहीं किया। कथा के अनुसार, स्वर्ग में उसे भोजन के…
Read More
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ ने गौ शाला में हरा चारा खिलाया

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ ने गौ शाला में हरा चारा खिलाया

उदयपुर। अग्रवाल महासभा जिला ईकाई महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि आज अमावस्या के पावन अवसर पर जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा पशुपति कल्याण परिषद गो शाला बलीचा में गायों को एक ट्रक हरा चारा खिलाया गया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा यह पुनीत सेवा कार्य हर माह अमावस्या के दिन किया जाता है। इस कार्य में मुख्य रूप से वीणा ओमप्रकाश अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल,अमिता भंडारी एवं अन्य कई मातृ शक्ति द्वारा अपना योगदान आर्थिक सहयोग दिया जाता है। आज के इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, घनश्याम…
Read More
हलवाई समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहेंगे मुख्य अतिथि

हलवाई समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहेंगे मुख्य अतिथि

15 सितम्बर को अशोका ग्रीन में होगा भव्य समारोह, 500 से अधिक हलवाई व्यापारी जुटेंगे उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था, उदयपुर राजस्थान (रजिस्टर्ड) की ओर से हलवाई व्यापार से जुड़े उत्कृष्ट व्यापारियों के सम्मान में 15 सितम्बर को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में शाम 5 बजे से होने वाले समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी से कोटड़ा स्थित उनके आवास पर मुलाकात…
Read More
पर्युषण के तीसरे दिन गूंजा कल्पसूत्र वाचन, साध्वी विद्युतप्रभा ने दिया आत्मशुद्धि व क्षमापना का संदेश,साध्वीजी को कल्पसूत्र वोहराया गया

पर्युषण के तीसरे दिन गूंजा कल्पसूत्र वाचन, साध्वी विद्युतप्रभा ने दिया आत्मशुद्धि व क्षमापना का संदेश,साध्वीजी को कल्पसूत्र वोहराया गया

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन श्री कल्पसूत्र वाचन का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व हेमंत-हेमलता लोढ़ा एवं परिवार ने साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में श्री कल्पसूत्र वोहराने का लाभ लिया। इस अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र एवं जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा से जुड़े कल्पसूत्र ग्रंथ के प्रति श्रद्धा और भक्तिभाव व्यक्त किया गया। सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में आयोजित भव्य धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने कहा कि जिन शासन में कल्पसूत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। पर्युषण आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण का महापर्व है। इसकी…
Read More
पर्युषण आत्मा का महापर्व, तप-संयम से होता आत्मकल्याणःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

पर्युषण आत्मा का महापर्व, तप-संयम से होता आत्मकल्याणःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवसरण में 10 सितम्बर को आयोजित धर्मसभा में डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि पर्युषण आत्मा का महापर्व है। तप, त्याग और संयम के माध्यम से ही आत्मकल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि आज मानव भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़ में आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन को भूलता जा रहा है। डॉ. मुनि ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मकल्याण की ओर बढ़ना है। इच्छाएं लगातार बढ़ती हैं और इनके बढ़ने से मन अशांत होता जाता है। संयम, संतोष और सद्विचारों के माध्यम से ही इच्छाओं पर नियंत्रण…
Read More
पर्युषण के तीसरे दिन गूंजा समता का संदेश, सामयिक से आत्मशुद्धि की ओर बढ़ने का आह्वान

पर्युषण के तीसरे दिन गूंजा समता का संदेश, सामयिक से आत्मशुद्धि की ओर बढ़ने का आह्वान

महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ समाज का धार्मिक आयोजन, मुनिश्री ने बताई सामयिक की विधि, महत्व और मर्यादाएं उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन सामयिक दिवस के रूप में मनाया गया। महाप्रज्ञ विहार में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार दिवेर, मुनि प्रकाश कुमार दिवेर एवं मुनि सिद्धि प्रज्ञ उज्जैन के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्याओं के मंगलाचरण से हुआ। इस दौरान सामयिक की महिमा पर आधारित सुंदर गीतिका भी प्रस्तुत की गई। मतदान के…
Read More
उदयपुर में फिर लगेगा स्वास्थ्य का ‘महाकुंभ’, 3-4 अक्टूबर को होगा निःशुल्क ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल,पोस्टर विमोचन हुआ

उदयपुर में फिर लगेगा स्वास्थ्य का ‘महाकुंभ’, 3-4 अक्टूबर को होगा निःशुल्क ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल,पोस्टर विमोचन हुआ

मुफ्त विशेषज्ञ परामर्श, हेल्थ चेकअप और अत्याधुनिक जांचों की सुविधा; ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान भी होगा आकर्षण उदयपुर। स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा परामर्श और जनकल्याण को समर्पित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्ल्यूएफ) उदयपुर-2026 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर को होगा। जिसका आज पारस हॉस्पीटल में पोस्टर विमोचन किया गया। फाउंडेशन के हिम्मतसिंह ने बताया कि ग्लोबल आरोग्य हेल्थकेयर फाउंडेशन की पहल पर जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस द्वारा बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित यह फेस्टिवल श्रृंखला का छठां सीजन और उदयपुर में दूसरा संस्करण है। इस बार आयोजन को दो दिवसीय स्वरूप दिया गया है। 3 अक्टूबर को…
Read More
error: Content is protected !!