उदयपुर डांस फेस्टिवल में कला और प्रतिभा का महाकुंभ, 5 से 60 वर्ष तक के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
देश-विदेश के 320 से अधिक कलाकारों ने दी 108 शानदार प्रस्तुतियां, लोक, शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य शैलियों से गूंजा वाणिज्य सभागार उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर में कला, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां कथक आश्रम संस्थान एवं एम स्क्वायर एंड प्रोडक्शन तथा उदयपुर डांस फेस्टिवल के संयुक्त तत्वावधान में कॉमर्स कॉलेज के वाणिज्य सभागार में ‘चौथे उदयपुर डांस फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित महोत्सव में 5 वर्ष के नन्हे बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के वरिष्ठ कलाकारों ने एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…
