Blog

थाईलैंड मेँ भारतीय दुतावास पर पुनीत अग्रवाल को पुस्तक की प्रति भेट की

थाईलैंड मेँ भारतीय दुतावास पर पुनीत अग्रवाल को पुस्तक की प्रति भेट की

संत तुल्य महाराज शत्रु दमन सिंह शिवरती द्वारा हस्तलिखित ग्रन्थ श्रीमद भगवद गीता की टीका (द्वितीय खंड ) व प्रो अजात शत्रु सिंह शिवरती व डॉ सुरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक एवं शिवरती शोध पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक इल्वादुर्ग (सल्तनत के प्रहरी , द्वितीय खंड ) की थाईलैंड मेँ भारत के दुतावास पर पुनीत अग्रवाल को प्रति भेट की |
Read More
सकारात्मक सोच से जीवन को मिलती है नई दिशाःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

सकारात्मक सोच से जीवन को मिलती है नई दिशाःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 1 अक्टूबर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम में आयोजित धर्मसभा में जैन संत डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जीवन की समस्याओं का समाधान सकारात्मक सोच में ही निहित है। आशावादी व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का मार्ग खोज लेता है, जबकि निराशा व्यक्ति को कमजोर और दिशाहीन बना देती है। उन्होंने आधे भरे गिलास का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी के लिए वह आधा भरा है तो किसी के लिए आधा खाली। यही अंतर जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलना हमेशा हमारे…
Read More
बाहरी भटकाव नहीं, आत्मा की ओर यात्रा ही मोक्ष का मार्ग रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

बाहरी भटकाव नहीं, आत्मा की ओर यात्रा ही मोक्ष का मार्ग रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में गुरुवार को नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि परमात्मा ने केवलज्ञान प्राप्त कर जीवों के कल्याण के लिए शासन की स्थापना की। इसका उद्देश्य जीवों को सद्गति से परमगति की ओर ले जाना था। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य के अधिकांश कार्यों के पीछे स्वार्थ रहता है, लेकिन परमात्मा का शासन निस्वार्थ भाव से स्थापित हुआ। जंगल की आग का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जो चूहे गहरे बिलों में चले गए, वे सुरक्षित बच गए। इसी प्रकार मनुष्य भी बाहरी संसार में भटकने के बजाय भीतर की…
Read More
उदयपुर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ, संतों ने नैतिकता, संयम और नशामुक्ति का दिया संदेश

उदयपुर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ, संतों ने नैतिकता, संयम और नशामुक्ति का दिया संदेश

उदयपुर। अणुव्रत समिति, उदयपुर की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को महाप्रज्ञ विहार, तेरापंथ भवन में हुआ। प्रथम दिन ‘अणुव्रत प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ। मुनि संजय कुमार ने कहा कि अणुव्रत का अर्थ छोटे-छोटे व्रतों से है। मनुष्य जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता है, लेकिन छोटे-छोटे नियमों और नैतिक मूल्यों को भूल जाता है। अणुव्रत जीवन में संयम और अनुशासन की प्रेरणा देता है। हिंसा नहीं करना, झूठ नहीं बोलना, चोरी नहीं करना, ब्रह्मचर्य की…
Read More
उदयपुर में वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट-2026, 100 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

उदयपुर में वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट-2026, 100 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

उदयपुर। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच लोग कई बार अपने स्वास्थ्य और स्वयं के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। इसी सोच के साथ वाइब्रेंट फिजियोथेरेपी फिटनेस डाइट क्लिनिक, उदयपुर की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. विनिता बाघेला की ओर से 2 से 4 अक्टूबर तक वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट 2026 का देबारी स्थित शक्तिविलास रिसोर्ट में आयोजन किया जाएगा। इसकी थीम ‘उड़ान हम मिलकर फिर से एक उड़ान भरेंगे’ रखी गई है। आयोजक डॉ. विनिता बाघेला ने बताया कि यह आयोजन केवल घूमने या आराम करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शरीर, मन, भावनाओं,…
Read More
तप और साधना से आत्म-कल्याण संभव: पारस सिंघवी, 20 तपस्वियों का सम्मान

तप और साधना से आत्म-कल्याण संभव: पारस सिंघवी, 20 तपस्वियों का सम्मान

उदयपुर। श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज (बीस पंथ आमनाय), उदयपुर के तत्वावधान में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में तपस्वी-सम्मान समारोह 2026 का आज नरसिंहपुरा नोहरा में भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पर्युषण महापर्व के दौरान कठिन उपवास व तप-साधना करने वाले समाज के सभी 20 तपस्वियों का तिलक, माला, दुपट्टा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ रहे। समाज अध्यक्ष ऋषभ जसिंगोत, महामंत्री अनिल मेहता एवं कोषाध्यक्ष अजित मानावत सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का शॉल,…
Read More
उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने जीते 6 पदक

उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने जीते 6 पदक

उदयपुर। जिला अंतर-विद्यालयी राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। कोच अजीत सिंह कल्याणी ने बताया कि अंडर-14 पिस्टल बालक वर्ग में राजवर्धन बंसीवाल और बालिका वर्ग में जीवा श्रीमाली ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 पीप साइट राइफल में ईशान मेहरा ने स्वर्ण, कपिश तोमर ने रजत और दिग्विजय गौड़ ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 पिस्टल बालिका वर्ग में गरिमा सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।
Read More
बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विजिट बड़ाला क्लासेज में आयोजित

बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विजिट बड़ाला क्लासेज में आयोजित

मेंबर्स ने जाना एजुकेशन मॉडल, साझा किए अनुभव; लर्निंग, नेटवर्किंग और प्रोफेशनल कनेक्शन पर हुआ संवाद उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की ओर से बुधवार को विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। यह विजिट बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के चीफ एडवाइजर, बड़ाला क्लासेज के सीईओ एवं संस्थापक राहुल बड़ाला के वर्कप्लेस बड़ाला क्लासेज, खालसा पब्लिक स्कूल परिसर, सिख कॉलोनी, गुरु रामदास कॉलोनी, उदयपुर में आयोजित हुई। विजिट के दौरान बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के मेंबर्स ने एजुकेशन एवं कोचिंग सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और नॉलेज शेयरिंग के साथ प्रोफेशनल नेटवर्किंग की। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: उदयपुर में 756 शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: उदयपुर में 756 शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान

उदयपुर, 30 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के विशेष अवसर पर राजस्थान के सभी जिलों में शतायु (100 वर्ष या उससे अधिक आयु) मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजस्थान के कुल 17,260 और अकेले उदयपुर जिले के 756 शतायु मतदाताओं का अभिनंदन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) प्रीतम कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा तारा संस्थान, सेक्टर-14, उदयपुर में 1 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे कार्यक्रम…
Read More
राष्ट्रीय बेटी दिवस पर काव्य पाठ और सम्मान समारोह आयोजित

राष्ट्रीय बेटी दिवस पर काव्य पाठ और सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर और राष्ट्रीय नवयुग ज्ञान सागर सेवा संस्थान हापुड़, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में काव्य पाठ एवं संतोष देवी स्मृति प्रतिभाशाली बालिका सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता पानेरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय परिक्षेत्र की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार प्रो मंजु चतुर्वेदी ने दृष्टांत देते हुए बताया कि माताएं किस प्रकार अपनी बेटियों को उच्च…
Read More
error: Content is protected !!