राजस्थान समाचार

आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान: ₹2.22 करोड़ की अवैध मदिरा जब्त

आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान: ₹2.22 करोड़ की अवैध मदिरा जब्त

उदयपुर, 1 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक चलाया गया विशेष निरोधात्मक अभियान प्रभावी एवं सफल रहा। इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी गई जिसकी कीमत 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए है। इसी प्रकार अवैध हथकड़ मदिरा सीज, वाॅश एवं शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 543 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि विशेष निरोधात्मक अभियान की सफलता से अवैध…
Read More
सकारात्मक सोच से जीवन को मिलती है नई दिशाःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

सकारात्मक सोच से जीवन को मिलती है नई दिशाःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 1 अक्टूबर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम में आयोजित धर्मसभा में जैन संत डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जीवन की समस्याओं का समाधान सकारात्मक सोच में ही निहित है। आशावादी व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का मार्ग खोज लेता है, जबकि निराशा व्यक्ति को कमजोर और दिशाहीन बना देती है। उन्होंने आधे भरे गिलास का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी के लिए वह आधा भरा है तो किसी के लिए आधा खाली। यही अंतर जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलना हमेशा हमारे…
Read More
बाहरी भटकाव नहीं, आत्मा की ओर यात्रा ही मोक्ष का मार्ग रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

बाहरी भटकाव नहीं, आत्मा की ओर यात्रा ही मोक्ष का मार्ग रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में गुरुवार को नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि परमात्मा ने केवलज्ञान प्राप्त कर जीवों के कल्याण के लिए शासन की स्थापना की। इसका उद्देश्य जीवों को सद्गति से परमगति की ओर ले जाना था। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य के अधिकांश कार्यों के पीछे स्वार्थ रहता है, लेकिन परमात्मा का शासन निस्वार्थ भाव से स्थापित हुआ। जंगल की आग का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जो चूहे गहरे बिलों में चले गए, वे सुरक्षित बच गए। इसी प्रकार मनुष्य भी बाहरी संसार में भटकने के बजाय भीतर की…
Read More
उदयपुर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ, संतों ने नैतिकता, संयम और नशामुक्ति का दिया संदेश

उदयपुर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ, संतों ने नैतिकता, संयम और नशामुक्ति का दिया संदेश

उदयपुर। अणुव्रत समिति, उदयपुर की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को महाप्रज्ञ विहार, तेरापंथ भवन में हुआ। प्रथम दिन ‘अणुव्रत प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ। मुनि संजय कुमार ने कहा कि अणुव्रत का अर्थ छोटे-छोटे व्रतों से है। मनुष्य जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता है, लेकिन छोटे-छोटे नियमों और नैतिक मूल्यों को भूल जाता है। अणुव्रत जीवन में संयम और अनुशासन की प्रेरणा देता है। हिंसा नहीं करना, झूठ नहीं बोलना, चोरी नहीं करना, ब्रह्मचर्य की…
Read More
उदयपुर में 69 प्रतिभाओं का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर होगा समारोह

उदयपुर में 69 प्रतिभाओं का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर होगा समारोह

69 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान उदयपुर, 14 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 69 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र ओझा ने बताया कि समारोह में प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता, खेल, महिला सशक्तीकरण, नागरिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान प्रशासनिक एवं राजकीय सेवा में उत्क्रष्ट कार्य के लिए उपखण्ड अधिकारी मावली श्री रमेश सीरवी पुनाड़िया को राजस्व एवं प्रोटोकॉल संबंधी उत्कृष्ट…
Read More
भजनलाल शर्मा उदयपुर दौरे पर, अमित शाह की करेंगे अगवानी

भजनलाल शर्मा उदयपुर दौरे पर, अमित शाह की करेंगे अगवानी

उदयपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को उदयपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा शनिवार 15 अगस्त को रात 8 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। यहां वे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगवानी करेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस उदयपुर पहंुच कर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 16 अगस्त को सुबह 10.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट जाएंगे, वहां से हेलीकाॅप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंच कर विविध कार्यक्रमांे में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर 1.50 बजे डबोक एयरपोर्ट आकर विमान द्वारा जयपुर के…
Read More
युडीए के शहरी सेवा शिविर में 246 प्रकरणों का निस्तारण

युडीए के शहरी सेवा शिविर में 246 प्रकरणों का निस्तारण

उदयपुर, 16 जून। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा आयोजित “शहरी सेवा शिविर-2026” के तहत मंगलवार को यूडीए कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर प्राप्त परिवादों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, जोन उपायुक्त सुरेन्द्र बी. पाटीदार, रमेश बहेड़िया, भूमि अवाप्ति अधिकारी शैलेश खैरवा, तहसीलदार रणजीत सिंह विट्टू, अभिनव शर्मा सहित विभिन्न…
Read More
वल्लभनगर ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

वल्लभनगर ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

उदयपुर, 16 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मंगलवार शाम वल्लभनगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गोटिपा में आयोजित  ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने शिविर स्थल पर  विभिन्न विभागों की स्टाॅल्स पर पहुंच कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं  के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की  मंशा आमजन के राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों का हाथों हाथ…
Read More
युडीए ने पट्टों के 100 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

युडीए ने पट्टों के 100 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

उदयपुर, 15 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे शहरी सेवा शिविर - 2026 के तहत उदयपुर विकास प्राधिकरण में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें आमजन की ओर से प्राप्त आवेदनों का हाथों हाथ निस्तारण किया जा रहा है। सोमवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने शिविर स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। युडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि शिविर में पट्टे के 108, फ्री होल्ड पट्टे के 9, भवन मानचित्र के लिए…
Read More
सेई बांध टनल विस्तार: अब गुजरात नहीं जाएगा पानी, पाली-सिरोही-जालोर को मिलेगा भरपूर जल

सेई बांध टनल विस्तार: अब गुजरात नहीं जाएगा पानी, पाली-सिरोही-जालोर को मिलेगा भरपूर जल

उदयपुर, 15 जून। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बहुप्रतीक्षित सेई बांध की टनल (सुरंग) की चैड़ाई बढ़ाने के चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री कुमावत ने खुद टनल के भीतर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से अब तक हुए कार्य, बची हुई खुदाई और कंक्रीट लाइनिंग के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। योजना के लिए 100 करोड़ का बजट, 95 प्रतिशत…
Read More
error: Content is protected !!