बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विजिट बड़ाला क्लासेज में आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

मेंबर्स ने जाना एजुकेशन मॉडल, साझा किए अनुभव; लर्निंग, नेटवर्किंग और प्रोफेशनल कनेक्शन पर हुआ संवाद

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की ओर से बुधवार को विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। यह विजिट बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के चीफ एडवाइजर, बड़ाला क्लासेज के सीईओ एवं संस्थापक राहुल बड़ाला के वर्कप्लेस बड़ाला क्लासेज, खालसा पब्लिक स्कूल परिसर, सिख कॉलोनी, गुरु रामदास कॉलोनी, उदयपुर में आयोजित हुई।
विजिट के दौरान बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के मेंबर्स ने एजुकेशन एवं कोचिंग सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और नॉलेज शेयरिंग के साथ प्रोफेशनल नेटवर्किंग की।

बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य बिजनेस नेटवर्किंग के साथ सदस्यों को एक-दूसरे के वर्कप्लेस, प्रोफेशन और अनुभवों से जोड़ना है। वर्कप्लेस विजिट इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाला एक प्रभावी प्लेटफॉर्म है, जहां मेंबर्स को अलग-अलग बिजनेस मॉडल और प्रोफेशनल वर्किंग को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि एजुकेशन चैप्टर की ओर से लगातार ऐसे इनिशिएटिव किए जा रहे हैं, जो मेंबर्स को लर्निंग, नेटवर्किंग और प्रोफेशनल एक्सपोजर प्रदान करें। बड़ाला क्लासेज की वर्कप्लेस विजिट के दौरान सदस्यों को एजुकेशन सेक्टर की कार्यप्रणाली को समझने के साथ अपने अनुभव और विचार साझा करने का अवसर मिला।

बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर एवं बड़ाला क्लासेज के सीईओ एवं संस्थापक राहुल बड़ाला ने बताया कि बड़ाला क्लासेज फाइनेंस और कॉमर्स से जुड़े विषयों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। वर्कप्लेस विजिट के दौरान बीसीआई सदस्यों को संस्थान के एजुकेशन मॉडल, कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों को दिए जाने वाले एकेडमिक सपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई।

वर्कप्लेस विजिट के दौरान बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के सदस्यों ने बड़ाला क्लासेज की कार्यप्रणाली को समझने के साथ अपने अनुभव साझा किए और एजुकेशन एवं बिजनेस कम्युनिटी के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर राहुल बडाला, अलका शर्मा, मुकेश माधवानी, पूनम राठौड़, प्रियेश जैन, प्रह्लाद सिंह राव, अभिषेक जैन, अनिल वैष्णव आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!