फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं डॉ. दीपक को अवार्ड
उदयपुर। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं एवं योगदान के लिए डॉ. दीपक शर्मा को वर्ल्ड फिजियोथैरेपी पश्चिम एशिया पेसिफिक रीजन की ओर से प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्व स्तर के इस सम्मेलन का भारत में लगभग 20 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजन होना अपने आप में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा। इस विश्वस्तरीय सम्मेलन का हिस्सा बनना डॉ. दीपक शर्मा की व्यावसायिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण और यादगार उपलब्धि रहा। सम्मेलन के अनुभव को साझा करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि “अपने ही देश में विश्वस्तरीय सम्मेलन का हिस्सा बनना और इस ऐतिहासिक…
