प्रथम चरण में 29 गिरदावर सर्कल पर हुए शिविर, हजारों लोगों तक पहुंची राहत
ग्राम उत्थान शिविर 2026 उदयपुर, 28 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी और जनहितकारी सोच से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान शिविर उदयपुर जिले में ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक प्रथम चरण में जिले के 29 गिरदावर सर्कल स्तर परशिविर आयोजित हुए। इसमें हजारों लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला। आमजन विशेषकर कृषक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में गिरदावर सर्कल स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा…
