जीवन रतन मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 सॉफ्टबॉल टीम ने जीता फाइनल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुरः जीवन रतन मॉडर्न स्कूल (जेआरएमएस) की अंडर-14 सॉफ्टबॉल टीम ने टूर्नामेंट में ऐतिहासिक व शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबला जीवन रतन मॉडर्न स्कूल और बोरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जेआरएमएस की टीम ने बेहतरीन खेल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए 13-7 के विशाल अंतर से शानदार जीत दर्ज की।
इस ऐतिहासिक जीत पर स्कूल के चेयरमैन श्री मंगलाराम जी देवासी, डायरेक्टर श्री बी. आर. देवासी एवं प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कड़े अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना का सुखद परिणाम है, जिसने पूरे जीवन रतन परिवार का मान बढ़ाया है।
मैनेजमेंट ने टीम को निरंतर उत्कृष्ट प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए कोच श्री गिरजा शंकर सर के अथक प्रयासों और मार्गदर्शन की विशेष रूप से सराहना की। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!