विंधम ग्रैंड में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ बीसीआई का “बिजकॉन 2.0”
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा आयोजित प्रीमियम बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव “बिजकॉन 2.0” विंधम ग्रैंड, उदयपुर में भव्यता एवं गरिमामय वातावरण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों, बिजनेसमैन, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, सोशल लीडर्स एवं युवा एंटरप्रेन्योर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विंधम ग्रैंड बना वेन्यू पार्टनर
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस भव्य आयोजन में विंधम ग्रैंड वेन्यू पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विंधम ग्रैंड के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस विशाल कपूर द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने सभी आमंत्रित मेहमानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विंधम ग्रैंड हमेशा से बिजनेस नेटवर्किंग, स्टार्टअप प्रमोशन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों को समर्थन देता आया है और भविष्य में भी बीसीआई जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर उद्यमिता एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
सीएसआर गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
विशाल कपूर ने होटल की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विंधम ग्रैंड राजस्थान के प्रमुख लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन्स में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। होटल द्वारा बड़े स्तर पर सीएसआर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनमें लेक क्लीनिंग ड्राइव, मंदिरों की मरम्मत एवं हेरिटेज साइट्स के रेस्टोरेशन जैसे कार्य प्रमुख हैं। साथ ही अगले माह “ईच वन प्लांट वन” ड्राइव भी शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

लोकल बिजनेस को नेशनल लेवल तक पहचान दिलाने का उद्देश्य
कार्यक्रम संयोजिका तारिका भानुप्रताप ने बताया कि स्वागत उद्बोधन में मुकेश माधवानी ने सभी गेस्ट्स, स्पीकर्स, पार्टनर्स एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि “बिजकॉन 2.0 केवल एक नेटवर्किंग इवेंट नहीं, बल्कि उदयपुर के बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने और नए अवसरों को जोड़ने वाला प्रभावशाली मंच है। हमारा उद्देश्य लोकल बिजनेस को नेशनल लेवल तक नई पहचान दिलाना है।”
कई संस्थाएं और ब्रांड आयोजन से जुड़े
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हाउस ऑफ रजवाड़ा एवं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पॉवर्ड बाय पार्टनर रहे। वहीं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, उदयपुर ब्लॉग सोशल मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़े रहे। आयोजन में डी प्लस शानदार, श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक, स्वर्णा ज्वेलर्स, रागा इवेंट्स, वरजु विला एवं पुष्पेन्द्र परमार सहयोगी के रूप में शामिल रहे।
बिजनेस प्रेजेंटेशन रहे आकर्षण का केंद्र
स्पॉन्सर्स एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा दिए गए बिजनेस प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। हाउस ऑफ रजवाड़ा के ओनर एवं बीसीआई गोल्ड के प्रेसिडेंट अमृत मेहता ने प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी, ब्रांडिंग एवं लक्ज़री एक्सपीरियंस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल प्रोडक्ट नहीं, बल्कि कस्टमर एक्सपीरियंस और रिलेशनशिप बिल्डिंग भी बिजनेस ग्रोथ का अहम हिस्सा बन चुकी है। वहीं रुखसाना साबुनवाला ने डी प्लस शानदार के बढ़ते ब्रांड विजन और ग्राहक विश्वास पर अपने विचार रखे।
विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव और विचार
कार्यक्रम में सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं पूर्व राज्य मंत्री हरिश राजानी, अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. सुमन एवं शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारिका सिंह ने स्पीकर के रूप में अपने विचार साझा किए। स्पीकर्स ने आधुनिक बिजनेस वातावरण, बदलती मार्केट डिमांड, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, हेल्थ एवं लीडरशिप स्किल्स पर अपने अनुभव साझा करते हुए लॉन्ग-टर्म विजन और प्रोफेशनल अप्रोच को सफलता की कुंजी बताया।
हाई-प्रोफाइल पैनल डिस्कशन रहा मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का सबसे चर्चित सेगमेंट हाई-प्रोफाइल पैनल डिस्कशन रहा, जिसमें डॉ. श्रद्धा गट्टानी, करण गर्ग, अमृत मेहता, डॉ. सोनु जैन एवं रुखसाना साबुनवाला ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। पैनल डिस्कशन का प्रभावशाली संचालन बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर एकार्थ पुरोहित द्वारा किया गया। “प्रेजेंट बिजनेस एनवायरनमेंट: चैलेंजेज एंड फ्यूचर ऑपर्च्युनिटीज” विषय पर आयोजित चर्चा में डिजिटल ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी अडॉप्शन, कस्टमर एक्सपीरियंस, इनोवेशन एवं नेटवर्किंग जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
अतिथियों और स्पीकर्स का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सभी स्पीकर्स, विशिष्ट अतिथियों एवं सहयोगी पार्टनर्स का उपरणा ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग हिना पथिक द्वारा प्रभावशाली एवं प्रोफेशनल अंदाज में की गई।
उदयपुर को मजबूत कॉर्पोरेट हब बनाने की दिशा में कदम
मुकेश माधवानी ने बताया कि “बिजकॉन 2.0” में बिजनेस नेटवर्किंग, ब्रांड शोकेस, कॉर्पोरेट इंटरैक्शन एवं नए बिजनेस अवसर मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में उपस्थित एंटरप्रेन्योर्स एवं प्रोफेशनल्स ने संभावित बिजनेस कोलैबोरेशन्स, इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज एवं फ्यूचर पार्टनरशिप्स पर चर्चा की।
उन्होंने विश्वास जताया कि “बिजकॉन 2.0” उदयपुर के बिजनेस इकोसिस्टम को नई दिशा देने के साथ-साथ शहर को एक मजबूत कॉर्पोरेट एवं नेटवर्किंग हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

