उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी खेरवाडा रजत बिश्नोई एवं ऋषभदेव डिप्टी अर्जुन सिंह राठौड़ के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रभा गौतम एवं उपखंड मजिस्ट्रेट खेरवाडा निलेश कुमार कलाल की उपस्थिति में खेरवाडा थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा मय टीम द्वारा खेरवाड़ा पुलिस थाने के 2 प्रकरणों में जब्त की गई कुल 27972 लीटर अंग्रेजी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कर निस्तारण किया गया। इस दौरान न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों की पालना में समस्त जब्त शराब का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण किया गया।
नीमच माता रोपवे से सामान चोरी
उदयपुर। शहर के देवाली स्थित नीमच माता रोपवे से अज्ञात बदमाश द्वारा सामान चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मनु मिश्रा पुत्र राममिलन मिश्रा निवासी गठा जिला जबलपुर मध्यप्रदेश हाल दामोदर रोपवे इंफ्रा लिमिटेड नीमच माता ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा 22 सितम्बर को रात 1़26 बजे नीमच माता रोपवे से प्रसाद के पैकेट, एम्पलीफायर, माईक्रोफोन, आभूषण, लिफाफे व अन्य सामान चुरा लिया गया। पुलिस मामले में जांच कर चोरों का पता लगा रही है।
उदयपुर में अलग अलग जगह से तीन युवतियांं हुई लापता
उदयपुर। जिले में अलग अलग स्थानों से तीन युवतियों के लापता होने के मामला दर्ज किए गए। पुलिस द्वारा लापता युवतियों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर थानांतर्गत पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि हकदर फला स्थित उसके घर से उसकी पुत्री 12 सितम्बर को बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसी तरह बडगांव थानांतर्गत वरडा क्षेत्र से पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि 21 सितम्बर को दोपहर करीब तीन बजे उसकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति भगा कर ले गया। इसी तरह सविना थाने में पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि बरकत कॉलोनी सविना से उसकी पुत्री बिना बताएं कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला।
आपणी ढाणी में चालक पर अज्ञात बदमाश ने किया जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत् आपणी ढाणी में अज्ञात बदमाश द्वारा चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक गणपत पुत्र हीरालाल सालवी निवासी आपणी ढाणी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 सितम्बर को रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाश द्वारा उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर चोटे पहुंचाई गई। पुलिस मामले में जांच कर अज्ञात बदमाश का पता लगाया जा रहा है।
सेलिब्रेशन मॉल से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन मॉल के यहां से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विशाल सिंह सोलंकी पुत्र अभयसिंह सोलंकी निवासी खेमली गुडली ने दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितम्बर को दोपहर करीब तीन बजे सेलिब्रेशन मॉल के यहां से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोर का पता लगा रही है।
सूने मकान से सामान चोरी
उदयपुर। शहर के टाइगर हिल क्षेत्र में सूने मकान से अज्ञात चोर द्वारा सामान चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार इमदाद खान पुत्र बरकत उल्ला खान निवासी ओटीसी स्कीम चरक हॉस्टल के पीछे बधिर विद्यालय के सामने दी रिपोर्ट में बताया कि 21 सितम्बर को शाम करीब छह बजे टाइगर हिल स्थित उसके मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोर सामान चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच कर चोर का पता लगा रही है।
अमल का कांटा से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थानांतर्गत अमल का कांटा क्षेत्र से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार राकेश सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय छोटूसिंह चौहान निवासी अमल का कांटा, लक्ष्मी मार्ग ने दी रिपोर्ट बताया कि उसने गत पांच सितम्बर को अपने भाई की मोटरसाइकिल अमल का कांटा में खडी की थी जहां वापस लौटने पर नहीं मिली। अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। काफी तलाशने पर भी पता नही चला। पुलिस चोर व चुराई गई मोटरसाइकिल का पता लगा रही है। इसी तरह शिवाराम पुत्र उकाराम जोगी निवासी टीटीप सुरावा सांकड जिला जालोर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बाईक 10 सितम्बर को रात करीब दो बजे मेवाड मोटर्स गली में सोनी सर्विस के सामने खडी की थी जो अज्ञात चोर चुरा ले गया।
नेट बैंकिंग से सवा तीन लाख रुपए का फ्रॉड
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में एक बैंक खातेदार से नेट बैंकिंग के आइडी पासवर्ड प्राप्त कर अज्ञात बदमाश द्वारा करीब सवा तीन लाख रुपए का फ्रॉड करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सुंदरलाल जैन पुत्र स्वर्गीय लोभचंद जैन निवासी मधु नर्सरी गॉड गिफ्ट हिरणमगरी सेक्टर—3 ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 20 सितम्बर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नेट बैंकिंग के आईडी पासवर्ड प्राप्त कर कुल 3 लाख 25 हजार रुपए का फ्रॉड किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
