गंगा दशहरा पर उदयपुर में नदी संवाद, जल संरक्षण पर जोर
उदयपुर, 24 मई , गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और जल-विज्ञान का एक गहरा सांस्कृतिक संदेश है। यह दिवस नदियों की स्वच्छता, पहाड़ों, वनों , झीलों, तालाबों, बावड़ियों के संरक्षण का संकल्प दिवस है। यह विचार गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर आयोजित नदी संवाद में व्यक्त किए । मुख्य वक्ता विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने कहा कि गंगा दशहरा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जिसमें आस्था, प्रकृति और विज्ञान का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। नदियां केवल जलधाराए नहीं, बल्कि जंगल, पहाड़, वर्षा, मिट्टी और मानव सभ्यता का समग्र पारिस्थितिक,…
