सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा: उदयपुर में उमड़ा सिंधी समाज, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का लिया संकल्प
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में 'भारतीय सिंधु सभा' के तत्वावधान में आयोजित "सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026" एक ऐतिहासिक समागम में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में उमड़ी सिंधी समाज की भारी भीड़ और पूज्य पंचायत की एकजुटता ने अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रति अटूट आस्था का परिचय दिया। समारोह में पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा सबसे पहले भगवान झूलेलाल साई व भारत माता पर दिप प्रज्ज्वलित एवं माला अर्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया और सिंधी भाषा के संरक्षण के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग प्रमुखता से उठाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय…
