एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद में लेखक से मिलिए कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ महीप भटनागर की पुस्तक पर विस्तृत चर्चा
उदयपुर 24 मई एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद की ओर से कॉलेज के विवेकानंद सभागार में *"सक्रिय मस्तिष्क सक्रिय मन"* पुस्तक के लेखक से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर इंद्र वर्धन त्रिवेदी ने की । अपनी पुस्तक का विवरण करते हुए डॉ महीप भटनागर ने बताया कि एक प्रसिद्ध तंत्रिका वैज्ञानिक ने मस्तिष्क के बारे में कहा था, "Use it or lose it"। यह ठीक वैसा ही है जैसे मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए व्यायाम जरूरी हैं उसी प्रकार, हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए भी विशेष व्यायामों की आवश्यकता होती…
