पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई
उदयपुर.पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार को उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे हैं। मेवाड़ संभाग से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राज्यपाल ने लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी फरियादें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। सुबह से ही सर्किट हाउस परिसर में लोगों की लंबी कतार लगी रही। किसान, छात्र, महिलाएं और आम नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर आए। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हर व्यक्ति को धैर्यपूर्वक सुना और जहां तत्काल समाधान संभव था, वहां मौके पर ही निर्देश जारी किए। राज्यपाल ने…
