उदयपुर में एआई और पर्यावरणीय निगरानी पर राष्ट्रीय सेमीनार सम्पन्न
विद्यापीठ विज्ञान संकाय - ‘वायुमंडलीय भौतिकी एवं पर्यावरणीय निगरानी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का हुआ समापन एआई मानव संवेदनाओं का विकल्प नहीं, सोचने की क्षमता को कर रहा प्रभावित - प्रो. सारंगदेवोत उत्कृष्ट प्रतिभागियों का किया सम्मान उदयपुर 24 मई / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विज्ञान संकाय के फिजिक्स विभाग की ओर से प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय सभागार में ‘वायुमंडलीय भौतिकी एवं पर्यावरणीय निगरानी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, मौसम विज्ञान, भारतीय ज्ञान परम्परा तथा आधुनिक तकनीक के प्रभाव जैसे विषयों पर…
