मुस्कान क्लब एवं मातुश्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान में
उदयपुर , 23 मई शनिवार को हाऊजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरजमल पोरवाल एवं के. के. त्रिपाठी जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रजनी जोशी द्वारा ईश बंधना से हुआ। अध्यक्षता श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की, तथा मातुश्री क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा जी मुख्य अतिथि रहीं। आज का यह हाऊजी खेल निःशुल्क था और इसे गुलाब ऑयल एवं बागबकरी चाय कंपनी ने प्रायोजित किया। कंपनी की निदेशक श्रीमती वंदना दक ने लगभग 200 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को बहुत रोचक और उत्साहपूर्ण ढंग से संचालित किया। सभी विजेताओं को कंपनी की…
