वल्लभनगर में जलदाय विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग
पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र उदयपुर, 28 जनवरी: वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वल्लभनगर में जलदाय विभाग का नया सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग की है। रणधीर सिंह भीण्डर ने पत्र में बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में वल्लभनगर, भीण्डर एवं कुराबड़ तीन तहसीलें हैं। भीण्डर एवं कुराबड़ में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पदस्थापित हैं, लेकिन अलग तहसील होने के बावजूद वल्लभनगर में अब तक सहायक अभियंता कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन के कारण…
