उदयपुर: मांडवा पुलिस और DST का बड़ा ऑपरेशन, 11 क्विंटल गांजा-भांग की खेती नष्ट
थाना मांडवा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ एक बेहद बड़ा और सफल ऑपरेशन चलाया है। श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के निकट सुपरविजन में श्री मूंगलाराम थानाधिकारी, मांडवा व श्री चंद्रभान सिंह पु.नि. प्रभारी DST के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मांडवा थाना क्षेत्र के मौजा साडी के बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों में तड़के एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त टीम ने नदी फला साडी…
