देवेन्द्र धाम में चातुर्मास प्रवेश 26 को,तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ
उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में श्रमण संघ के उपाध्याय रमेश मुनि , प्रवर्तक राजेंद्र मुनि, सुरेंद्र मुनि व दीपेश मुनि का चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई रविवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। चातुर्मास प्रवेश यात्रा पूर्व महापौर रजनी डांगी के निवास से प्रारंभ होकर देवेंद्र धाम पहुंचेगी, जहां विधिवत मंगल प्रवेश एवं धर्मसभा का आयोजन होगा। चातुर्मास महोत्सव की तैयारियों को लेकर संघ अध्यक्ष एडवोकेट रोशनलाल जैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चातुर्मास को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों…
