Month: July 2026

यूडीए ने सरेखुर्द में अवैध पहाडी कटिंग के खिलाफ की कार्रवाई

यूडीए ने सरेखुर्द में अवैध पहाडी कटिंग के खिलाफ की कार्रवाई

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए ने राजस्व ग्राम सरेखुर्द में अवैध रूप से की जा रही अवैध पहाडी कटिंग के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मौके से दो डंपर, एक पोकलेन मशीन सील की। यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राजस्व ग्राम सरेखुर्द में अवैध रूप से पहाडी कटिंग होने की शिकायत मिली। राजस्व ग्राम सरेखुर्द आराजी संख्या 2259, 2261, 3994/2258 आदि  खातेदारान के नाम दर्ज रिकार्ड भूमि होकर मौके पर पहाडी भूमि है। मौके पर पहाडी भूमि को काटकर जाकर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था। इस पर सचिव राजपाल सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार डाॅ. अभिनव…
Read More
एकलव्य कॉलोनी में भूखंड विवाद के चलते युवक पर चाकूवार

एकलव्य कॉलोनी में भूखंड विवाद के चलते युवक पर चाकूवार

उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानांतर्गत एकलव्य कॉलोनी में एक भूखंड विवाद के चलते शुक्रवार को सुबह कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में मारा गया चाकू युवक की कमर में फंसा गया जिसे चिकित्सक ने आॅपरेशन कर बाहर निकाला। परिजनों ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है जिसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की। पुलिस के अनुसार एकलव्य कॉलोनी निवासी पीयूष खटीक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लक्ष्मी रावत नामक महिला से वर्ष 2014 में एक भूखंड खरीदा था। हाल ही में उस महिला द्वारा उस भूखंड…
Read More
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर, 10 जुलाई। जिले में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जगदीश मन्दिर रथ यात्रा हेतु उपखण्ड अधिकारी गिर्वा, अवुला साईकृष्ण को जगदीश चैक से घण्टाघर और बडा बाजार, भूमि आवप्ति अधिकारी शैलेष खैरवा को मोचीवाडा, भडभुजा घाटी धानमंडी और तीज का चैक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बडगांव मनसुख राम डामोर को मार्शल चैराहा, अस्थल मन्दिर, कालाजी गौराजी, रंगनिवास से भटयानी चोहटा तक, तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण अभिनव शर्मा को…
Read More
ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की शत-प्रतिशत पालना पर जोर

ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की शत-प्रतिशत पालना पर जोर

सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक उदयपुर, 10 जुलाई। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की प्रभावी पालना, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में उप वन संरक्षक यादवेंद्रसिंह चुण्डावत ने सभी का स्वागत करते हुए गत वर्षों में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों तथा उनकी पालना रिपोर्ट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने ईको…
Read More
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव महोत्सव आज, हवन महायज्ञ का होगा आयोजन

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव महोत्सव आज, हवन महायज्ञ का होगा आयोजन

उदयपुर, 10 जुलाई । हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित श्रीजी विहार के सुप्रसिद्ध ओंकारेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में विराजित भव्य एवं दिव्य शिवलिंग के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रावण मास सहित विभिन्न पर्वों पर यहां विशेष पूजन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन होता है, जिसमें शहरभर से श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भाग लेते हैं। श्रीजी विहार विकास समिति के अध्यक्ष विनोद पांडे ने बताया कि मंदिर का वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव दिनांक 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:…
Read More
बीसीआई एजुकेशन कार्यकारिणी की घोषणा, राहुल बड़ाला चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा प्रेसीडेंट

बीसीआई एजुकेशन कार्यकारिणी की घोषणा, राहुल बड़ाला चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा प्रेसीडेंट

शिक्षा क्षेत्र में नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ को मिलेगा नया आयाम उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की जुलाई से दिसंबर 2026 सत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, शिक्षाविदों और प्रोफेशनल्स को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए नेटवर्किंग, लीडरशिप और बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में राहुल बड़ाला को चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा को प्रेसीडेंट, धीरेन्द्र गुप्ता एवं एन. एल. खेतान को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट,…
Read More
सामाजिक सुरक्षा को मिली मजबूती, ईपीएफओ की योजनाओं से लाखों कर्मचारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ – अजीत कुमार

सामाजिक सुरक्षा को मिली मजबूती, ईपीएफओ की योजनाओं से लाखों कर्मचारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ – अजीत कुमार

अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं अंचल प्रमुख (राजस्थान) की पत्रकार वार्ता रोजगार प्रोत्साहन, बीमा सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं में ऐतिहासिक सुधारों की जानकारी साझा उदयपुर, 10 जुलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यापक, पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं अंचल प्रमुख (राजस्थान) अजीत कुमार ने सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 के तहत लागू नई योजनाओं, रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रमों तथा सदस्य सेवाओं में किए गए व्यापक सुधारों…
Read More
उदयपुर में 13-14 जुलाई को होगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

उदयपुर में 13-14 जुलाई को होगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

यूसीसी पर जनमत संग्रह की पहल विवाह, तलाक, भरण-पोषण सहित प्रमुख विषयों पर आमजन से लिए जाएंगे सुझाव उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रारूप को लेकर आमजन की राय जानने के उद्देश्य से उदयपुर में 13 एवं 14 जुलाई को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बसंत सिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में गठित समिति इन दो दिनों में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के सुझाव प्राप्त करेगी। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि 13 जुलाई प्रातः 12 बजे से 14 जुलाई तक जिला कलक्टर कार्यालय स्थित डीओआईटी…
Read More
‘फ्रीडम थू्र एजुकेशन’ की मिसालः डबोक राजकीय विद्यालय में 35 लाख की लागत से बननें वाले चार नए कक्षाओं के निर्माण का हुआ भूमि पूजन

‘फ्रीडम थू्र एजुकेशन’ की मिसालः डबोक राजकीय विद्यालय में 35 लाख की लागत से बननें वाले चार नए कक्षाओं के निर्माण का हुआ भूमि पूजन

उदयपुर, 10 जुलाई। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 ने एक और सराहनीय पहल करते हुए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, डबोक में 35 लाख रूपयें की लागत से बननें वाले चार आधुनिक कक्षाओं के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। संस्था की इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत 424 विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। टेबल चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षाओं के अभाव के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी आवश्यकता को देखते हुए राउंड टेबल…
Read More
लायंस क्लब्स के 100 पदाधिकारी होंगे प्रशिक्षित, सेवा और नेतृत्व को मिलेगी नई दिशा

लायंस क्लब्स के 100 पदाधिकारी होंगे प्रशिक्षित, सेवा और नेतृत्व को मिलेगी नई दिशा

उदयपुर, 10 जुलाई। लायंस क्लब्स अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई-2 के संभाग 4 एवं 5 के क्लब पदाधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला 12 जुलाई, रविवार को प्रातः 9 बजे कृषि विस्तार निदेशालय के सभागार में आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रभावी नेतृत्व, संगठन संचालन एवं सेवा गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना है। संभाग 5 के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि उदयपुर एवं आसपास के 25 लायंस क्लबों के लगभग 100 अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रथम उपाध्यक्ष इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को उनके दायित्वों, क्लब प्रशासन, सदस्यता विस्तार,…
Read More
error: Content is protected !!