घर छोडने के बहाने युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में युवती को घर छोडने के बहाने जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने रमेश अहारी पुत्र लक्ष्मण अहारी निवासी रिछावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें 29 जून को सायं करीब छह बजे सेरा फला वसमाला से आरोपी द्वारा उसको घर छोडने के बहाने जबरदस्ती उठाकर ले जाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

युवती से दुष्कर्म कर किसी को बताने पर दी मारने की धमकी
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने जेलाराम पुत्र नुराराम गरासिया निवासी सिरवल बेकरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा एक अप्रेल को बोसी मेवाडों का मठ में उसके साथ दुष्कर्म करने व किसी को भी बताने पर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।

सेवाश्रम पुलिया से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के सेवाश्रम पुलिया के यहां खडी की गई मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार रवि खिंची पुत्र नारायणलाल खिंची निवासी हनुमान गली कुम्हारों का भट्टा हाल आरा मगशीन के पास सेवाश्रम मेनरोड ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आठ जून को सायं करीब आठ बजे सेवाश्रम पुलिया के यहां खडी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोर व चुराई मोटरसाइकिल तलाशने में जुटी है।

चित्रकूटनगर से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के भुवाणा स्थित चित्रकूटनगर से एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार कृष राव पुत्र नारीश्वर राव निवासी चित्रकूटनगर ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गत तीन जुलाई को अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोर व चुराई गई मोटरसाइकिल तलाश रही है। इसी तरह हरिश कुमार मीणा पुत्र बंशीलाल मीणा निवासी फला सामलिरेड मसारों की उबरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 30 मई को लई गांव सुरफलाया से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया।

अत्यधिक शराब पीने से अधेड की मौत
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत खेमपुरा में अत्यधिक शराब पीने से अधेड की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूनमचंद पुत्र चौथमल निवासी राजीवनगर खेमपुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि मुकेश कुमार 53 पुत्र मोहनलाल माली निवासी नई आबादी तालाब छोटी सादडी जिला प्रतापगढ की शराब सेवन करने का आदि होने से अचानक अकाल मृत्यु हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!