बीसीआई टूरिज्म की आज होगी आधिकारिक बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप और सहयोग से नए व्यावसायिक अवसरों पर रहेगा फोकस

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की आधिकारिक बैठक आज 17 अगस्त 2026 को शाम 5 से 7 बजे तक स्पाइसेस, अर्बन स्क्वायर मॉल, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मंच पर जुटेंगे।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म का उद्देश्य पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों एवं व्यवसायियों को एक मजबूत नेटवर्क से जोड़ना है। बैठक में सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, नए संपर्क विकसित करने, रेफरल एवं सहयोग के माध्यम से नए बिजनेस अवसर तलाशने तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में मजबूत नेटवर्क ही मजबूत बिजनेस की आधारशिला है। बीसीआई का प्रयास है कि व्यापारी केवल एक-दूसरे से जुड़ें ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की ग्रोथ में भागीदार बनें।

बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि पर्यटन उद्योग में लगातार नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। बीसीआई टूरिज्म के माध्यम से होटल, ट्रैवल, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी एवं इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को एक मंच पर लाकर नेटवर्किंग, फेलोशिप और बिजनेस कोलैबोरेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि बैठक में सदस्यों के बीच परिचय एवं बिजनेस कनेक्शन को मजबूत करने के साथ आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। साथ ही सदस्यों के लिए सामूहिक रूप से नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने पर जोर रहेगा।

कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरियाने बताया कि बीसीआई टूरिज्म का लक्ष्य एक ऐसा मजबूत बिजनेस कम्युनिटी नेटवर्क तैयार करना है, जहां कनेक्ट, कोलैबोरेट और ग्रो के सिद्धांत के साथ सभी सदस्य एक-दूसरे के लिए अवसर तैयार करें।

बैठक में बीसीआई टूरिज्म के सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ फेलोशिप, नए कनेक्शन और आपसी सहयोग को विशेष महत्व दिया जाएगा। बैठक का उद्देश्य स्पष्ट है—जुड़ना, सहयोग करना और साथ मिलकर आगे बढ़ना |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!