विप्र प्रतिभा सम्मान व आईएएस—आरएएस सम्मान समारोह 12 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन, शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ जोन 1ए के तत्वावधान में 12 जुलाई को यहां बडगांव टाइगर हिल्स स्थित प्रताप गौरव केंद्र में विप्र प्रतिभा सम्मान एवं आईएएस—आरएएस सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मान में करीब 350 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र श्रीमाली, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ एचआर दवे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली होंगें जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी करेंगें।समारोह में राष्ट्रीय उपायक्ष राधेश्याम सिखवाल, प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री केके शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद पालीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजस्थान सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पालीवालएवं शिक्षाविद् आरएस व्यास सहित फाउण्डेशन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहेंगें। उन्होंने बताया कि तीन सत्रों में होने वाले समारोह के प्रथम सत्र में 10वी, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली विप्र समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खेलकूद, कला, संस्कृति, विशिष्ट समाजसेवा, नवीन सेवाओं में चयनित राजकीय कर्मियों एवं उच्च सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय सत्र में आरएएस व आरएएस में नवचयनित प्रतिभाओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। वहीं तृतीय सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन सेमिनार होगा जिसमें विशेषज्ञों एवं सफल अभ्यर्थियों द्वारा जानकारी एवं अनुभव साझा किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ साथ उन्हें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिएएक सुस्पष्ट रोडमैप तैयार करवाना है। प्रेसवार्ता में हरीश श्रीमाली, पंकज कुमार शर्मा, मनीष, लोकेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!