महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान, उदयपुर में तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का भव्य आगाज़

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने किया शुभारंभ, 100 से अधिक स्टॉल लगाए
– 55 मीडिया कर्मियों को मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
– पहले ही दिन उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, हाउजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों दिखाई रुचि

उदयपुर, 10 जुलाई। महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति देने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर आयोजित तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 का शुक्रवार को सॉलिटेयर गार्डन एंड बैंक्वेट में कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के मुख्य आतिथ्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, नीलम विजयवर्गीय, सुमन गोयल, रजनी डांगी, अलका मूंदड़ा, डॉ. निशा अग्रवाल, वर्ता श्रीमाली, मुक्ता श्रीमाली, डॉ. स्वीटी छाबड़ा, रेखा नवलखा, मंजू फत्तावत एवं तारिका भानुप्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।

कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें उदयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों द्वारा बुटीक, आभूषण, हस्तशिल्प, गृह सज्जा, लाइफस्टाइल, खाद्य पदार्थ, उपहार सामग्री एवं अन्य आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। पहले ही दिन शहरवासियों को हुजूम उमड़ पड़ा एवं जमकर खरीदारी की। गलूंडिया ने बताया कि 11 जुलाई को ज्योतिष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें ज्योतिष, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, फेस रीडिंग, मोबाइल एवं जन्मपत्री विश्लेषण जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसी दिन शाम को देशभक्ति पर आधारित “हम हिन्दुस्तानी” स्टेज डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 12 जुलाई को बच्चों के लिए लिटिल मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

55 मीडिया कर्मियों को मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

कैट वुमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन एवं साक्षी भट्ट ने बताया कि उद्घाटन समारोह में पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 55 मीडिया कर्मियों को मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें राजस्थान पत्रिका से प्रमोद जी सोनी, मनीष श्रीमाल, दैनिक भास्कर से अंकित मेहता, दैनिक भास्कर डिजीटल से मुकेश हिंगड, उदयपुर एक्सप्रेस से संजय खाब्या, पवन खाब्या, जय राजस्थान से भूपेन्द्र चौबीसा, समाचार जगत से प्रमोद श्रीवास्तव, दैनिक पुकार से अजय आचार्य, आर न्यूज उदयपुर से प्रकाश शर्मा, अगम्य मीडिया से विप्लव कुमार जैन, महानगर टाईम्स से आनंद शर्मा, उदयपुर न्यूज़ से मनु राव, कृतिका चौबीसा, यूथ की आवाज से राजेश वर्मा, द लेकसिटी अपडेट से राजेश कसेरा, न्यूज 91 चैनल से अब्बास अली रिजवी, राजस्थान टूडे से मधुलिका सिंह, मेवाड़ मिरर से सुनील पण्डित, दैनिक पुकार डिजीटल से चेतन व्यास, आर न्यूज उदयपुर से रिमझीम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गोठवाल, खबर सम्राट से फलक सिरोया, न्यूज 24 अपडेट से सुशील जैन, पंजाब केसरी से सुभाष शर्मा, लेटेस्ट न्यूज से यशवंत सालवी, वागड टूडे से भरत शर्मा, उदयपुर व्यूज से गोपाल लोहार, रिपोर्टर जमाल, उदयपुर अपटेड से गौतम श्रीमाली, फोटो जर्नलिस्ट ऋषभ जै, आर जे मिनल, रूद्र माली, रजनी कौर सहित कई पत्रकारों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, विजलक्ष्मी गलूंडिया, सोनू जैन व मनीष गलूंडिया ने उपरणा व स्मृचि चिन्ह भेंट कर मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज गया।


पहले ही दिन खूब हुई खरीदारी, शहरवासियों की उमड़ी भारी भीड़

कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना कोरिया, उर्मिला जैन एवं मीरा मजूमदार के संयोजन में आयोजित हाउजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी के पहले ही दिन खरीदारी, स्वादिष्ट व्यंजनों, आकर्षक उत्पादों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को लोगों ने खूब सराहा और बड़ी संख्या में खरीदारी की। आयोजन के दौरान प्रतिदिन हाउजी, ज्योतिष परामर्श शिविर, “हम हिन्दुस्तानी” स्टेज डांस प्रतियोगिता, लिटिल मास्टरशेफ प्रतियोगिता, आकर्षक लकी ड्रॉ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खरीदारी करने वाले आगंतुकों के लिए प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कार एवं विशेष डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध रहेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी है अहम भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरडिय़ा, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरडिय़ा, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल एवं सुनीता वेलावत सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पिछले कई दिनों से इस महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
अंत में कैट ने शहरवासियों से तीन दिवसीय इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने तथा “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सशक्त बनाने की अपील की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!