विश्वविद्यालय मार्ग पर यूडीए ने सील की बारह दुकानें
उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए की ओर से गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आवासीय परिसर में संचालित बारह दुकानों को सील किया गया। दुकानों के संबंध में यूडीए को लगातार शिकायतें मिल रही थी। दुकानों के बाहर मुख्य सडक पर आए दिन जाम के चलते यातायात भी बाधित हो रहा था। यूडीए की इस कार्र्वाई से क्षेत्रीय व्यापारियों में हडकंप मच गया। यूडीए ने कार्रवाई विश्वविद्यालय मार्ग पर स्थित दया नाश्ता व फास्ट फूड सेंटर से शुरू की। इस लाइन के बाद अंदर की तरफ शोभागपुरा 100फीट रोड पर स्थित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एक दुकान बंद मिलने…
